Advertisment

IPL Maximum Sixes Award Winners From 2008 to 2023: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL Maximum Sixes Award Winners: आइए देखें आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विजेताओं की लिस्ट।

author-image
Manoj Kumar
New Update
IPL Maximum Sixes Award Winners From 2008 to 2023

IPL Maximum Sixes Award Winners From 2008 to 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल होते हैं, जो अपनी बीस्ट मोड को उजागर करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई विध्वंसक बल्लेबाजों ने अपने शानदार पावर-हिटिंग के साथ फैंस का मनोरंजन किया है। यह बल्लेबाज फील्ड में 'Go' शब्द को दिमाग में रखकर आते हैं। वह एक ही स्पष्ट इरादे के साथ फील्ड में आते हैं कि उन्हें मैदान में जाना है और गेंदबाजों पर बेरहमी से प्रहार करना है। 

सनथ जयसूर्या ने साल 2008 में टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में सबसे अधिक छक्कों (IPL Maximum Sixes Award Winners ) के साथ अपने नाम पर 31 छक्के लगाए थे, जबकि एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2009 में यह रिकार्ड अपने नाम किया था। हैरान करने वाली बात नहीं होनी चाहिए की क्रिस गेल इस लिस्ट में सबसे अधिक बार यानी चार बार शामिल हैं। वह साल 2011, 2012 और 2013 में लगातार तीन सत्रों में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड अपने नाम करके बैठे हैं। 

लिस्ट में वेस्टइंडीज खिलाड़ियों का है दबदबा 

वेस्टइंडीज के इस दिग्गज के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है, क्योंकि उन्होंने साल 2012 के सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वहीं, उनके हमवतन आंद्रे रसेल साल 2019 सीजन में 52 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

ग्लेन मैक्सवेल भी इस सूची में दो बार दिखाई देंगे क्योंकि उन्होंने क्रमशः साल 2014 और 2017 के सीजन में अधिकतम छक्के लगाए थे। इसके साथ रॉबिन उथप्पा (2010), विराट कोहली (2016), ऋषभ पंत (2018), इशान किशन (2020) और केएल राहुल (2021) सूची (IPL Maximum Sixes Award Winners ) में शामिल होने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। जैसे-जैसे एक और एक्शन से भरपूर सीजन खत्म होने के करीब आ रहा है, आइए प्रत्येक IPL सीजन में अधिकतम छक्के (IPL Maximum Sixes Award Winners) लगाने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची पर एक नजर डालते हैं।

IPL Maximum Sixes (सर्वाधिक सिक्स) Award Winners (विजेता) From 2008 to 2023

Year Player Sixes
2008 Sanath Jayasuriya 31
2009 Adam Gilchrist 29
2010 Robin Uthappa 27
2011 Chris Gayle 44
2012 Chris Gayle 59
2013 Chris Gayle 51
2014 Glenn Maxwell 36
2015 Chris Gayle 38
2016 Virat Kohli 38
2017 Glenn Maxwell 26
2018 Rishabh Pant 37
2019 Andre Russell 52
2020 Ishan Kishan 30
2021 KL Rahul 30
2022 Jos Buttler 45
2023 Faf Du Plessis 36

 

 

Cricket News Virat Kohli General News Chennai Chris Gayle Rishabh Pant INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Punjab Lucknow Hyderabad Delhi Kolkata Rajasthan Bangalore Indian Premier League Glenn Maxwell