Advertisment

IPL Winners List from 2008 to 2023: यहां देखें सारे सीजन के विजेताओं की लिस्ट

IPL Winners List: यहां देखें लेटेस्ट list of IPL winners (विजेताओं) from 2008 until 2023, including runners-up, venue, player of series, man of the match, most IPL wins

author-image
Manoj Kumar
New Update
IPL Winners List from 2008 to 2023

IPL winners list: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी टी20 लीग है क्योंकि इसमें दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भाग लेते हैं। इस चमचमाती IPL ट्रॉफी को हासिल करने के लिए फ्रेंचाइजी को 2 महीने खेले जानें वाले इस टूर्नामेंट में 16-17 मैच खेलने होते हैं जिसमें उन्हें ज्यादातर जीत हासिल करनी होती है। एक कप्तान को जीत के लिए खिलाड़ियों की एक अच्छी विनिंग कॉम्बिनेशन बनानी होती है और टीम का नेतृत्व बेहद ही शानदार तरीके से करना होता है। एक कप्तान को अपने खिलाड़ियों की सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं को ध्यान में रखकर खेलना होता है।

IPL जीतने का तोड़ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा खोज लिया गया है क्योंकि वे टूर्नामेंट के दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच बार खिताब जीता है जबकि एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांच बार खिताब जीता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स टूर्नामेंट की तीसरी सबसे सफल फ्रेंचाइजी है जिसने गौतम गंभीर के नेतृत्व में साल 2012 और 2014 में दो बार ट्रॉफी जीती थी। हैदराबाद के नाम भी दो खिताब हैं। वे पहली बार साल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट के नेतृत्व में डेक्कन चार्जर्स के रूप में जीते थे जबकि साल 2016 में वे डेविड वार्नर के नेतृत्व में 'सनराइजर्स हैदराबाद' के रूप में जीते थे।

शेन वार्न 2008 में राजस्थान रॉयल्स की अगुआई में उद्घाटन सत्र के दौरान IPL खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बने थे। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने भी हार्दिक पांड्या की अगुआई में साल 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ट्रॉफी जीती थी। जैसा कि एक और IPL सीज़न करीब आ रहा है, आइए साल 2008 से 2023 तक के IPL winners list (आईपीएल विजेताओं की सूची) पर एक नज़र डालें।

IPL Winners (विजेता)  & Runners (उपविजेता) List (2008- 2023)

Year Winner Won By Runner Up Venue
2023 चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 5 wickets (Gujarat Titans) Ahmedabad
2022 गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) 7 wickets Rajasthan Royals Ahmedabad
2021  चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 27 runs Kolkata Knight Riders Dubai
2020 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 5 wickets Delhi Capitals Dubai
2019 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 1 run Chennai Super Kings Hyderabad
2018  चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 8 wickets Sunrisers Hyderabad Mumbai
2017 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 1 run Rising Pune Supergiants Hyderabad
2016 सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) 8 runs Royal Challengers Bangalore Bangalore
2015 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 41 runs Chennai Super Kings Kolkata
2014  कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) 3 wickets Kings XI Punjab Bangalore
2013 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 23 runs Chennai Super Kings Kolkata
2012  कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) 5 wickets Chennai Super Kings Chennai
2011  चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 58 runs Royal Challengers Bangalore Chennai
2010  चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 22 runs Mumbai Indians Mumbai
2009 डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) 6 runs Royal Challengers Bangalore Johannesburg
2008 राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) 3 wickets Chennai Super Kings Mumbai

 

IPL Winners (विजेता) List with Captain, Man of the Match, and Player of the Series

Year Winner Captain Man Of The Match Player Of The Series
2023  चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) MS Dhoni Devon Conway
2022 गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) Hardik Pandya Hardik Pandya Jos Buttler
2021 चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) MS Dhoni Faf du Plessis Harshal Patel
2020 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) Rohit Sharma Trent Boult Jofra Archer
2019 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) Rohit Sharma Jasprit Bumrah Andre Russell
2018 चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) MS Dhoni Shane Watson Sunil Narine
2017 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) Rohit Sharma Krunal Pandya Ben Stokes
2016 सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) David Warner Ben Cutting Virat Kohli
2015 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) Rohit Sharma Rohit Sharma Andre Russell
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) Gautam Gambhir Manish Pandey Glenn Maxwell
2013 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) Rohit Sharma Kieron Pollard Shane Watson
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) Gautam Gambhir Manvinder Bisla Sunil Narine
2011 चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) MS Dhoni Murali Vijay Chris Gayle
2010 चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) MS Dhoni Suresh Raina Sachin Tendulkar
2009 डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) Adam Gilchrist Anil Kumble Adam Gilchrist
2008 राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) Shane Warne Yusuf Pathan Shane Watson

 

Most Titles (खिताब) Wins in IPL

IPL Team IPL Trophy IPL Winner
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 5 times 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 5 times 2010, 2011, 2018, 2021, 2023
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) 2 times 2012, 2014
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) 1 time 2016
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) 1 time 2008
डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) 1 time 2009
गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) 1 time 2022
Cricket News General News Chennai INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Hyderabad Kolkata Rajasthan Indian Premier League