/sky247-hindi/media/post_banners/SJqWutnrTaBlCBinsh7h.jpg)
Arjun Tendulkar. (Photo Source: Twitter)
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में मुंबई टीम की इतनी बुरी हालत पहले नहीं हुई। मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं और सभी में उसे हार मिली है। टीम इस समय अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है। लीग की सबसे सफल टीम अभी तक एक मैच भी नहीं जीत सकी है।
मुंबई की लगातार हार के पीछे प्रमुख कारण गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन न करना है। टीम की बॉलिंग अटैक बुरी तरह फेल साबित हुई है। जसप्रीत बुमराह के अलावा किसी और गेंदबाज ने अपनी छाप नहीं छोड़ी है। स्पिन विभाग काफी कमजोर है, जबकि तेज गेंदबाज पावरप्ले में या डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर पर ईशान किशन बोल्ड
इस बीच मुंबई ने हाल ही में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के नेट्स सेशन में ईशान किशन को बोल्ड करते हुए एक वीडियो अपलोड किया। मुंबई ने यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया और इसे देखकर प्रशंसक काफी प्रभावित हुए। वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर ने ईशान किशन को खतरनाक यॉर्कर फेंकी, जिसने किशन के ऑफ स्टंप को उड़ा दिया।
नेट्स में उनकी गेंदबाजी देखने के बाद प्रशंसकों ने फ्रेंचाइजी से अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का आग्रह किया। जयदेव उनादकट और टाइमल मिल्स ने इस सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
देखिये वीडियो-
फ्रेंचाइजी ने 2021 की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा था। हालांकि उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। वहीं मौजूदा सीजन से पहले मेगा नीलामी में मुंबई ने अर्जुन तेंदुलकर को फिर खरीदा, लेकिन उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। मुंबई का अगला मैच 21 अप्रैल गुरुवार को चेन्नई के खिलाफ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेलना है। वह इस सीजन की पहली जीत हासिल करना चाहेगी।