in

‘ऐसा लगता है जैसे कंप्यूटर पर बल्लेबाजी करते हैं’, सौरव गांगुली ने सूर्यकुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे

सूर्या की पारी पर सौरव गांगुली ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Suryakumar Yadav and Sourav Ganguly (Source - Twitter)
Suryakumar Yadav and Sourav Ganguly (Source - Twitter)

आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला 9 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया, जहां मुंबई ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। एमआई की इस जीत में सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 83 रनों की पारी खेली।

सूर्या की इस पारी पर अब दिल्ली कैपिटल्स टीम के निदेशक सौरव गांगुली ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनके इस प्रतिक्रिया के बाद विराट और गांगुली के फैन्स के बीच एक बार फिर इस दोनों के विवाद की चर्चा होने लगी। क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने जिस टीम के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की थी, विराट कोहली उस टीम का हिस्सा है।

दरअसल, मुंबई की जीत के बाद गांगुली ने ट्वीट का सहारा लिया और बधाई देते हुए लिखा, ‘सूर्यकुमार यादव दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी हैं। ऐसा लगता है कि वह कंप्यूटर पर बल्लेबाजी करते हैं।’

 

 

मुंबई बनाम बैगलोर मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ डु प्लेसिस (65) और ग्लेन मैक्सवेल (68) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली बुरी तरह फ्लॉप रहे और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।

इसके जवाब में मुंबई ने इशान किशन (42) और सूर्यकुमार यादव (83) व नेहाल वढेरा (52*) की शानदार पारियों की मदद से 21 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार को उनकी जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ मुंबई आठवें पायदान से पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है। इसके साथ ही सीजन की खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदारी भी पेश कर चुकी है। मुंबई का अगला मुकाबला 12 मई को टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं बैंगलोर अपना अगला मुकाबला 14 मई को राजस्थान के खिलाफ खेलेगी।

 

virat kohli

मुंबई के हाथों बैंगलोर की शर्मनाक हार के बाद आपस में भिड़े फैंस, वीडियो हुआ वायरल

एमएस धोनी CSK vs DC

“ये आग आज भी….” एमएस धोनी की पारी पर आई MEMES की बाद