in

‘जय हो करौली बाबा की’ तो इसलिए विराट कोहली के फैंस ट्विटर पर मना रहे हैं जश्न

चेतन शर्मा के कार्यकाल में उन्होंने विराट कोहली को वनडे और टेस्ट दोनों से कप्तानी से भी हटा दिया था।

VIRAT KOHLI CHETAN SHARMA विराट कोहली चेतन शर्मा

टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। गौरतलब है कि हाल ही में खत्म हुए 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने शुरुआती चरण में कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन सेमीफाइनल में भारत की शर्मनाक हार हुई। इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर उन्हें टूर्नामेंट से भी बाहर किया और फाइनल में जगह भी बनाई।

यह बात फैंस को बेहद ही खराब लगी थी और उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहीर किया था। फैंस का कहना है की पूरे टूर्नामेंट में शेर की तरह लड़ने वाली टीम, इंग्लैंड के खिलाफ चूहों के जैसी क्यों रह गई।

न्यूजीलैंड के साथ पहला मुकाबला हुआ रद्द

अब, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सभी बड़े नाम वाले खिलाड़ियों ने पूरे न्यूजीलैंड दौरे से आराम ले लिया है। यहां तक ​​कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी इस दौरे से आराम लिया है। ऐसे में हार्दिक पंड्या को वीवीएस लक्ष्मण की अगुआई में टीम की कमान संभालने का मौका मिला है। 18 नवंबर 2022 को भारत और कीवी सीरीज शुरू करने के लिए तैयार थे। लेकिन, भारी बारिश ने पहला गेम रद्द कर दिया।

चेतन शर्मा को निकाले जानें पर फैंस खुश

लेकिन 18 नवंबर की रात ऐसी खबर आई जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। दरअसल, इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने चेतन शर्मा और पूरी सीनियर चयन समिति को ‘फायर’ कर दिया है।

यह खबर है कि बोर्ड चयनकर्ताओं के प्रदर्शन से खुश नहीं था। टीम इंडिया ने एशिया कप और 20-20 विश्व कप जैसे हाल के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। बोर्ड के सदस्यों ने चयनकर्ताओं पर खिलाड़ियों के कार्यभार प्रबंधन को लेकर गलत फैसले लेने का भी आरोप लगाया है। चेतन शर्मा के कार्यकाल में सिर्फ एक साल में आठ अलग-अलग कप्तानों ने टीम को संभाला है।  उन्होंने आठ महीने के अंतराल के बाद केएल राहुल को सीधे टीम में चुना। वह वर्ल्ड कप और एशिया कप दोनों में रन बनाने में असफल रहे।

चेतन शर्मा के करना कोहली ने छोड़ी थी कप्तानी

चेतन शर्मा के कार्यकाल में उन्होंने विराट कोहली को वनडे और टेस्ट दोनों से कप्तानी से भी हटा दिया था। इसलिए, इस उनका पद छीने जानें पर फैंस बहुत ही खुश हैं। फैंस ट्वीट करते हुए इसे ‘कर्मा’ बोल रहे हैं।

देखें फैंस की प्रतिक्रिया

 

एमएस धोनी वर्ल्ड कप

एमएस धोनी लगाने वाले हैं OTT पर आग, जानें किस दिन रिलीज होगी उनकी वेबसीरीज

MS Dhoni

एमएस धोनी ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों को टीम में लेने के लिए लगा देंगे जान, देखें