जसप्रीत बुमराह ने तो हद्द ही कर दी, अंबानी को नाराज नहीं करना चाहिए; अब मुंबई नया बुमराह ढूंढ रही...

मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट में वापसी करने वाले थे। हालांकि, खबर है कि...

author-image
Manoj Kumar
New Update
JASPRIT BUMRAH जसप्रीत बुमराह

JASPRIT BUMRAH जसप्रीत बुमराह

इंडियन टी-20 लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी, जिसमें पहले मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात अपने होम ग्राउन्ड में धोनी की टीम चेन्नई से भिड़ेगी। लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही मुंबई की टीम और फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट में वापसी करने वाले थे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुंबई जैसी पसंदीदा टीम के इस खिलाड़ी से फैंस करते हैं बेहद नफरत

हालांकि, खबर है कि वह चोट से पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं और उन्हें 5 महीने और लग सकते हैं। यानि वह अब सीधा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह का साल 2022 बेहद ही खराब रहा है, उन्हें चोट के कारण एशिया कप, 20-20 वर्ल्ड कप सब छोड़ना पड़ा। उसके बाद से उन्होंने सारे सीरीज मिस किए हैं।

खबर थी की वह आगामी इंडियन टी-20 लीग 2023 में मुंबई कैंप का हिस्सा होंगे लेकिन इस खबर ने एक बार फिर फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरेंगे। जसप्रीत बुमराह के 5 महीने तक बाहर होने और मुंबई टीम के लिए आगामी टूर्नामेंट न खेलने की खबर पर फैंस का आया ऐसा रिएक्शन।

Advertisment

आइए देखें जसप्रीत बुमराह के बाहर होने की खबर पर फैंस के रिएक्शन

गौरतलब है कि, टी-20 की लोकप्रिय टूर्नामेंट में से एक इंडियन टी-20 लीग ने पिछले 15 सालों में कई बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं, जैसे सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खूब नाम बटोरा है। यह सभी फिलहाल मुंबई का हिस्सा हैं। ऐसे में आइए देखते हैं क्या है मुंबई की पूरी टीम।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

  1. रोहित शर्मा
  2. टिम डेविड
  3. रमनदीप सिंह
  4. तिलक वर्मा
  5. सूर्यकुमार यादव
  6. इशान किशन
  7. ट्रिस्टन स्टब्स
  8. डेवाल्ड ब्रेविस
  9. जोफ्रा आर्चर
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. अर्जुन तेंदुलकर
  12. अरशद खान
  13. कुमार कार्तिकेय
  14. ऋतिक शौकीन
  15. जेसन बेहरेनडॉर्फ
  16. आकाश मधवाल

खरीदे गए खिलाड़ी

  1. कैमरन ग्रीन
  2. झए रिचर्डसन
  3. पीयूष चावला
  4. डुआन जेनसेन
  5. विष्णु विनोद
  6. शम्स मुलानी
  7. नेहल वधेरा
  8. राघव गोयल

बता दें कि मुंबई टीम का पहला मुकाबला बैंगलोर टीम के साथ 2 अप्रैल को है। यह मैच बैंगलोर के होम ग्राउंड में खेला जाना है। अब देखना यह होगा कि बुमराह की जगह कौन होगा मुंबई का मुख्य गेंदबाज।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Mumbai Jasprit Bumrah