जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को आउट करने के लिए शार्दुल की गेंद पर कमाल का कैच लपका

बुमराह के शानदार कैच के बाद बेन स्टोक्स को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि बुमराह ने उनका कैच लपक लिया था। उन्होंने 25 रनों की पारी खेली।

author-image
Manoj Kumar
New Update
जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को आउट करने के लिए शार्दुल की गेंद पर कमाल का कैच लपका

Jasprit Bumrah (image source = twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच की शुरुआत 1 जुलाई से हो चुकी है। पहले दिन में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी। पंत ने 89 गेंदों में शतक लगाया था। पहले और दूसरे दिन भारत का शानदार प्रदर्शन रहा। जडेजा और पंत ने शतकीय पारी खेली और जसप्रीत बुमराह ने एक ओवर में 35 रन मारकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। भारत ने इंग्लैंड को 416 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट मके नुकसान पर 84 रन का था। भारत ने दोनों दिनों में शानदार प्रदर्शन दिखाया। मैच के तीसरे दिन टीम के नाबाद बल्लेबाज बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने कुछ ओवर बाद ही भारतीय गेंदबाजों पर काउंटर अटैक किया। दूसरे दिन 47 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे जॉनी बेयरस्टो ने 81 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर दी। एक समय उनका स्कोर 63 गेंदों पर 13 रन था। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स भी दूसरे छोर से लगातार रन बना रहे थे।

Advertisment

2 बार छूटा स्टोक्स का कैच

स्टोक्स तेजी से रन बनाने के लिए लगातार बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। 36वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन गेंद कवर की तरफ हवा में चली गई। वहां फील्डिंग कर रहे शार्दुल ठाकुर के लिए यह आसान मौका था, लेकिन अफसोस गेंद उनके हाथ के बीच में आकर निकल गई।

इसके बाद 37वें ओवर में शार्दुल गेंद लेकर आए। ओवर की तीसरे गेंद पर स्टोक्स ने गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से उड़ाना चाहा। वहां फील्डिंग कर रहे जसप्रीत बुमराह के हाथ में गई लेकिन वह भी इसे नहीं लपक सके।

Advertisment

9 गेंदों के भीतर दो कैच छूटने के बाद भी बेन स्टोक्स ने 10वीं गेंद पर अटैक जारी रखने का फैसला किया। शार्दुल की अगली ही गेंद पर उन्होंने एक बार फिर मिड-ऑफ की तरफ शॉट खेला, लेकिन यह गेंद बुमराह से दूर थी। इसके बाद भी उन्होंने हवा में उछलते हुए कैच को पकड़ लिया।

बुमराह के शानदार कैच के बाद बेन स्टोक्स को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि बुमराह ने उनका कैच लपक लिया था। उनका मुंह खुला रहा गया और वह आसमान की तरफ देखने लगे। उन्होंने 25 रनों की पारी खेली।

 

Ben Stokes General News India Test cricket India tour of England 2022 shardul thakur Jasprit Bumrah