Indian T20 League : इस सीजन नहीं खेलने वाले जोफ्रा आर्चर पर मुंबई ने लगाया दांव, अब आठ साल पुराना उनका ट्वीट हो रहा वायरल

इंडियन टी-20 लीग की पांच बार की चैंपियन मुंबई ने इंग्लैंड के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर को मेगा नीलामी के दूसरे दिन 8 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

author-image
Justin Joseph
New Update
Jofra Archer

Jofra Archer

इंडियन टी-20 लीग की पांच बार की चैंपियन मुंबई ने इंग्लैंड के तेजतर्रार जोफ्रा आर्चर को मेगा नीलामी के दूसरे दिन 8 करोड़ रुपये में खरीद लिया। हालांकि, जोफ्रा आर्चर इस सीजन हिस्सा नहीं लेंगे, फिर भी मुंबई ने उन पर दांव लगाया है। जैसे ही बोली के लिए उनका नाम सामने आया, ऐसा लग रहा था कि मुंबई ने पहले से ही उनको खरीदने के लिए योजना बनाई थी।

Advertisment

वहीं आर्चर की पूर्व फ्रेंचाइजी राजस्थान ने भी अपने स्टार खिलाड़ी को वापस लेना चाहा। टीम ने बोली भी लगाई, लेकिन पर्स में राशि को देखते हुए राजस्थान ने हाथ पीछे खींच लिया। जब राजस्थान ने 6.50 करोड़ रुपये की बोली पर आर्चर को छोड़ दिया, तभी हैदराबाद ने बोली में प्रवेश किया। काफी टक्कर के बाद मुंबई ने आखिरकार जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

मुंबई ने जोफ्रा आर्चर को खरीदा

अब मुंबई द्वारा जोफ्रा आर्चर को खरीद लिए जाने के बाद ट्विटर पर उनका 8 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। साल 2013 में जोफ्रा आर्चर ने ट्वीट किया, 'मुंबई या आरआर'। इसके बाद मुंबई द्वारा 2014 में खरीद लिए जाने के बाद आर्चर ने ट्वीट किया, 'मुंबई डिजर्व इट'। जिसका मुंबई ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'हां हम जानते हैं'। अब इस पुराने ट्वीट पर प्रशंसक अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisment

 

पिछले एक साल से जोफ्रा आर्चर क्रिकेट नहीं खेले हैं और वह इस साल भी मैदान से दूर रहेंगे, क्योंकि उनकी दाहिनी कोहनी में फ्रैक्चर के लिए एक और ऑपरेशन की जाएगी। आर्चर इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं, होंगे लेकिन अगले सीजन से खेलेंगे।

शनिवार को बैंगलोर में इंडियन टी-20 लीग 2022 के लिए मेगा ऑक्शन शुरू हो गया। पूरे क्रिकेट जगत को अपनी सीट से बांधे रखते हुए लगभग 600 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में शामिल हुए। नीलामी के दूसरे दिन विभिन्न खिलाड़ियों के लिए कुछ बड़ी बोली लगाई गई।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News Mumbai Jofra Archer