ऋषभ पंत ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया एमएस धोनी का बर्थडे, फैंस बोले 'उर्वशी भाव नहीं दे रही तो....'

पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली से अपने घर रूडकी जाते समय ऋषभ पंत एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसा इतना भीषण था

author-image
Manoj Kumar
New Update
Rishabh Pant MS Dhoni

Rishabh Pant MS Dhoni

भारत के महानतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनियाभर के फैंस के साथ कई दिग्गज खिलाड़ी भी धोनी को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में पंत धोनी के जन्मदिन का जश्न अनोखे ढंग से मना रहे हैं। वायरल तस्वीर पर फैंस के कई मजेदार रिएक्शन देखने को मिले हैं।

Advertisment

पंत ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया एमएस धोनी का जन्मदिन

पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली से अपने घर रूडकी जाते समय ऋषभ पंत एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसा इतना भीषण था कि कार की हालत देख पंत का बचना मुश्किल था। लेकिन मौके पर आए लोगों ने जलती कार से पंत को निकालकर पंत को जीवनदान दिया। इस सड़क हादसे के बाद से पंत भारतीय टीम से बाहर हैं। हादसे के चलते पंत आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भाग नहीं ले पाए थे। फिलहाल पंत वापसी के लिए बैंगलोर स्थित एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं।

इंडियन क्रिकेट बोर्ड से लेकर फैंस को उम्मीद हैं कि पंत आगामी वनडे वर्ल्ड कप में वापसी करने में कामयाब होंगे। इस बीच धोनी के 42वें जन्मदिन को पंत ने अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया। दरअसल पंत ने धोनी की जगह केक काटकर तस्वीर आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। तस्वीर के साथ पंत ने लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो माही भाई। आप तो हो नहीं पास, मैं आपकी ओर से केक लेता हूं मैं। जन्मदिन मुबारक हो'

Advertisment

गौरतलब है कि ऋषभ पंत की तुलना अक्सर एमएस धोनी से की जाती रही है। धोनी जब तक खेले, किसी और विकेटकीपर बल्लेबाज को मौका मिलना मुश्किल था। लेकिन पंत जब आए तब धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे, इसलिए पंत को खूब मौके मिलने लगे। पंत भी कई मौकों पर बोल चुके हैं कि वह धोनी से हमेशा सीखते रहते हैं। वह धोनी को अपने गुरु जैसे मानते हैं।

यहां देखिए फैंस के रिएक्शन

 

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 India Cricket News T20-2023 Test cricket Rishabh Pant MS Dhoni