in

मुंबई के हाथों बैंगलोर की शर्मनाक हार के बाद आपस में भिड़े फैंस, वीडियो हुआ वायरल

मैच के दौरान बैंगलोर के फैन के सामने ‘लाल दुपट्टा उड़ गया बैरी हवा के झोंके से’ गाना गाते नजर आए मुंबई के फैंस।

virat kohli
virat kohli

आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला 9 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को करारी शिकस्त देते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई इस जीत के साथ आठवें पायदान से पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है। इसके साथ ही सीजन की खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदारी पेश कर चुकी है। इस बीच मुंबई और बैंगलोर मुकाबले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बैंगलोर के फैन को चिढ़ाते नजार आए मुंबई के फैंस

मुंबई और बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया 2 अप्रैल का मुकाबला आपको याद होगा, जिसमें बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से जबरदस्त शिकस्त दी थी। उस मुकाबले में खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 10 गेंदों में केवल 1 रन बनाया था, जिसके बाद बैंगलोर के फैंस रोहित के आउट होने के बाद ‘ वडा पाव – वडा पाव’ चिल्लाते नजर आए थे।

इसी वाकये का बदला मुंबई के फैंस ने विराट कोहली के 1 रन बनाकर आउट होते ही ले लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मुंबई के फैंस कोहली के आउट होते ही, बैंगलोर के फैन के सामने ‘लाल दुपट्टा उड़ गया बैरी हवा के झोंके से’ गाना गाते नजर आए। इस दौरान बैंगलोर के फैन की शक्ल देखने लायक थी। वायरल वीडियो पर फैंस के मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

मुकाबले में मुंबई के लिए शानदार बल्लेबाजी करने वाले स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच सेरेमनी में कहा कि, ‘होम ग्राउन्ड पर मिली इस शानदार जीत से मैं काफी खुश हूं’। बता दें कि बैंगलोर से मिले 200 रनों के बड़े स्कोर को मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की 35 गेंदों पर 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी और नेहाल वढेरा के नाबाद 52 रनों की शानदार पारी की मदद से 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

यहां देखिए वायरल वीडियो पर फैंस के रिएक्शन

 

 

 

 

 

नवीन उल हक विराट कोहली IPL

नवीन उल हक पर लगाया जाएगा IPL से जीवन भर के लिए बैन?, विराट कोहली से पंगा पड़ सकता है भारी

Suryakumar Yadav and Sourav Ganguly (Source - Twitter)

‘ऐसा लगता है जैसे कंप्यूटर पर बल्लेबाजी करते हैं’, सौरव गांगुली ने सूर्यकुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे