KKR vs RR : आईपीएल 2023 का 56 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज इडेन गार्डन्स में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता को यह नहीं पता था कि आज उन्हें राजस्थान धूल चटाने वाली थी। राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और कोलकाता को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर ही रोक दिया था।
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ऐसी बल्लेबाजी दिखाई जिसे देख फैंस पागल हो गए। यशस्वी जायसवाल ने मात्र 13 गेंदो में आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा और इतिहास रच दिया है। हालांकि, वह शतक बनाने में नाकाम रहें और बस 2 रनों से चूक गए। लेकिन यशस्वी जायसवाल की नाबाद 98 रनों की पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर कोलकाता के प्लेऑफ की उम्मीदें चकना चूर कर दी हैं।
KKR vs RR: राजस्थान की इस जीत के बाद फैंस ने कुछ ऐसा दिया रिएक्शन
5% chance bhi kaise hai ab 👀
— Dr Khushboo 🇮🇳 (@khushbookadri) May 11, 2023
Well done, Next target LSG 😂😂
— CMA Monesh (@Cmamonesh) May 11, 2023
Make it 200%
In fact more than that— Kaushik Pabbu Ramesh (@kaushikpr94) May 11, 2023
Indian Selectors watching Yashasvi Jaiswal innings pic.twitter.com/UdoVYUApU1
— Rishabh (@Pun_Intended___) May 11, 2023
Russell aur kuch tou kiya nahi
Punjab ko bhi saath leke Gaya 😭— Jethiya (@Cricworld73) May 11, 2023
Joe root : salo halwa samaj rakha he
— Jay Shah (@redmicommunity) May 11, 2023
Sharuk khan sir call 🙇
— Anisole (@dhh91741914) May 11, 2023
Nithish rana said "please arrange next two matches against RCB to qualify for play-off"
😂— [email protected] (@Kushal85922548) May 11, 2023
Achaa lagg rha jaan krr 😌
— Swarup Solanki. (@Swaroopx9) May 11, 2023
@GautamGambhir Gambhir is the real KKR Backbone, Without Him they even can’t manage in top 5
— Naam Jaan kar kya Ukhad lega (@UkhadKar) May 11, 2023
I think pura IPL fix hi hoga
— Biyabani Munibuddin (@BiyabaniM) May 11, 2023
— Shardul Thakur 🇮🇳🗨 (@asliwiseman) May 11, 2023
Opening aise bhee hota hai kya🥵🥵 pic.twitter.com/kkm42tehfy
— Saurabh Jaiswal (@cricrazy100rbh) May 11, 2023
KKR fans after seeing Yashasvi Jaiswal assault: pic.twitter.com/iE8c87ytmm
— Shakti Man 💥 (@IamShaktiMann) May 11, 2023
Only Pathaan can save KKR now 🫥🙏
— Anubhav K😈🇮🇳 (@Anubhav_Memerz) May 11, 2023
आज का मैच बेहद ही रोमांचक
कोलकाता नाइट राइडर्स के 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने जबरदस्त शुरुआत की। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में 26 रन ठोक डाले। हालांकि अगले ओवर में जॉस बटलर (शून्य) रन आउट हो गए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने यशस्वी के साथ मिलकर टीम को 41 गेंद शेष रहते टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। यशस्वी 47 गेंदों में 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 98 रन बनाए जबकि सैमसन 29 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे।
बात करें कोलकाता की तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जेसन रॉय ने 10 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 18 रन का योगदान किया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और नितिश राणा ने तीसरे विकेट के लिए 48 जोड़े। तभी राणा को 22 रन के निजी स्कोर पर यजुवेंद्र चहल ने कैच आउट करा दिया। लम्बे हिट मारने के लिए मशहूर आंद्रे रसल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इस बीच वेंकटेश ने अपना पचासा पूरा किया और 57 रन बनाकर चहल का दूसरा शिकार बने। आखिर में KKR के बल्लेबाज एक के बाद एक कर आउट होते रहे। रिंकू सिंह भी 16 रन बनाकर चहल के तीसरे शिकार बने। इस तरह टीम निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बना सकी।