Advertisment

KL Rahul Athiya Shetty wedding: हनीमून के लिए यहां जाएंगे केएल राहुल-अथिया शेट्टी!

केएल राहुल अथिया शेट्टी हनीमून: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज, 23 जनवरी को शादी...

author-image
Manoj Kumar
New Update
केएल राहुल अथिया शेट्टी हनीमून KL Rahul-Athiya Shetty wedding KL Rahul and Athiya Shetty wedding केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी

KL Rahul-Athiya Shetty wedding KL Rahul and Athiya Shetty wedding

KL Rahul Athiya Shetty wedding (केएल राहुल अथिया शेट्टी हनीमून): भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज, 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस साल सभी क्रिकेट और बॉलीवुड फैंस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। केएल और अथिया खंडाला में ससुर सुनील शेट्टी के फार्महाउस में आज ही शादी करेंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: ‘घरवाली के होते हुए बाहरवाली’ युजवेंद्र चहल ने गलती से शेयर की गर्लफ्रेंड की फोटो!, फैंस बोले तलाख पक्का

बता दें की यह कपल पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में है और उन्होंने साल 2021 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। फिलहाल केएल राहुल टीम इंडिया की ड्यूटी से फ्री हैं और उन्होंने शादी के लिए छुट्टी ले रखी है। अथिया शेट्टी ने भी अपने सारे शेड्यूल क्लियर कर लिए हैं। दोनों के शादी के बंधन में बंधने के बाद एक-दूसरे के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने की संभावना है।

हनीमून पर कहां जाएंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी

Advertisment

KL Rahul Athiya Shetty wedding: कुछ अनुमान और रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ा अपना हनीमून मनाने के लिए इटली या पेरिस जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि वे कुछ हफ़्तों के लिए छुट्टी लेंगे और नया शादीशुदा यह कपल वहां जाकर क्वालिटी टाइम बिताएगा। वहीं, कुछ खबर ऐसी है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी फ़िनलैंड जैसे सुदूर और खूबसूरत देश भी जा सकते हैं।

हालांकि, वे हनीमून के लिए कहां जाएंगे इस पर कोई पुख्ता खबर नहीं आई है।

कब है शादी की पार्टी “रिसेप्शन”?

इस कपल के एक खास दोस्त ने खुलासा किया है कि वह इंडियन टी-20 लीग, 2023 के खत्म होने के बाद फिल्म उद्योग और क्रिकेटरों के लिए एक बड़े पार्टी “रिसेप्शन” रखी जाएगी।

जानें अथिया और केएल राहुल की शादी में कौन होंगे गेस्ट?

दोनों परिवार शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मेहमानों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। हालांकि, यह काफी स्वाभाविक है कि गेस्ट के नाम छुपा कर रखे जाएंगे, लेकिन सूत्रों के अनुसार गेस्ट लिस्ट में जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अक्षय कुमार, एमएस धोनी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से हम इस जोड़ी को साथ देख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद इस जोड़े का घर बांद्रा में रणबीर-आलिया के घर से महज 2 ब्लॉक की दूरी पर होगा।

Cricket News India General News KL Rahul