केएल राहुल को अब सैलरी के नाम पर मिलेगा ठेंगा... बोले "अथिया को Lipsticks-बिंदी कैसे दिलाऊँ"

Kl Rahul केएल राहुल पिछले साल से खराब फॉर्म में हैं। उन्हें अपने फॉर्म को सुधारने का इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने काफी समय भी दिया

author-image
Manoj Kumar
New Update
केएल राहुल KL Rahul (Image Source: Twitter)

केएल राहुल KL Rahul (Image Source: Twitter)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (Kl Rahul) पिछले साल से खराब फॉर्म में हैं। उन्हें अपने फॉर्म को सुधारने का इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने काफी समय भी दिया लेकिन केएल राहुल बोर्ड के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। एशिया कप 2022, 20-20 वर्ल्ड कप, बांग्लादेश का दौरा और हाल ही में खेला गया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज। केएल राहुल ने सभी बड़े टूर्नामेंट और सीरीज में निराश किया जिसके बाद वह फैंस के निशाने पर थे।

Advertisment

फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने भी उनपर निशाना साधा था और उन्हें टीम से बाहर करने के लिए कहा था। इसपर बोर्ड ने केएल राहुल के खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाए थे।

आइए देखें केएल राहुल (Kl Rahul) को लेकर अब तक क्या बड़े कदम उठाए गए-

  • टी-20 टीम से बाहर हुए
  • उनसे उप कप्तानी छीन ली गई।
  • टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया।
  • सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड A से ग्रेड B में डिमोट किया गया।

केएल राहुल (Kl Rahul) की सैलरी में हुई बड़ी कटौती

बता दें कि इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने 2022-23 सीजन के लिए वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है जिसमें केएल राहुल ग्रेड A की केटेगरी से सीधा ग्रेड B में डाल दिए गए हैं। जिसका मतलब यह है कि केएल राहुल की सैलरी में बड़ी कटौती की गई है।

Advertisment

बता दें कि, वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट 4 स्तर पर बंटा हुआ है जिसमें  ग्रेड A+ वाला व्यक्ति 7 करोड़ पाता है तो आखिरी ग्रेड C वाला खिलाड़ी 1 करोड़ पाता है।

आइए देखें सभी ग्रेड के लिस्ट और उनकी सैलरी

ग्रेड A+ - 7 करोड़

  • रोहित शर्मा
  • विराट कोहली
  • जसप्रीत बुमराह
  • रवींद्र जडेजा

ग्रेड A - 5 करोड़

  • हार्दिक पांड्या
  • आर अश्विन
  • मोहम्मद शमी
  • ऋषभ पंत
  • अक्षर पटेल

ग्रेड B - 3 करोड़

  • चेतेश्वर पुजारा
  • केएल राहुल
  • श्रेयस अय्यर
  • मोहम्मद सिराज
  • सूर्यकुमार यादव
  • शुभमन गिल

ग्रेड C - 1 करोड़

  • उमेश यादव
  • शिखर धवन
  • शार्दुल ठाकुर
  • ईशान किशन
  • दीपक हुड्डा
  • युजवेंद्र चहल
  • कुलदीप यादव
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • संजू सैमसन
  • अर्शदीप सिंह
  • केएस भरत
Advertisment

Kl Rahul : केएल राहुल की पहले वर्षीय सैलरी 5 करोड़ रुपये थी जो अब गिरकर 3 करोड़ हो गई है। इस बात को लेकर फैंस केएल राहुल का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। आइए देखें फैंस का रिएक्शन

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News KL Rahul