टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया में 20-20 वर्ल्ड कप 2022 खेलने में व्यस्त है। हालाँकि, उन्होंने विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत बेहद ही शानदार तरीके से की थी। भारत ने पाकिस्तान को अपने पहले मैच में 4 विकेट से हराया था। इसके बाद भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।
फैंस उम्मीद कर रहे थे कि टीम इंडिया जीत की लय जारी रखेगी, लेकिन, 30 अक्टूबर को भारतीय टीम पर्थ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार गई थी। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अक्षर पटेल के स्थान पर दीपक हुड्डा को टीम में मौका दिया।
पारी की शुरुआत टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने की। इस मैच में फैंस केएल राहुल के बेहतर प्रदर्शन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, उन्होंने फिर से निराश किया। केएल राहुल ने 14 गेंदों पर केवल नौ रन बनाए, जिसमें उन्होंने एक छक्का लगाया था।
केएल राहुल ने 20-20 वर्ल्ड कप में तीन मैचों में सिर्फ 22 रन बनाए हैं
केएल राहुल ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी वापसी नहीं की है। लंबे समय के बाद राहुल ने जिम्बाब्वे में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी की थी। वहां वह बड़े रन बनाने में नाकाम रहे। फिर, एशिया कप 2022 में, उन्होंने केवल अफगानिस्तान के खिलाफ एक अर्धशतक बनाया। यहां तक कि मौजूदा विश्व कप में भी वह पाकिस्तान के खिलाफ केवल चार रन और नीदरलैंड्स के खिलाफ नौ रन ही बना सके।
इसलिए, फैंस उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच में फॉर्म में देखने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन, वह फिर से विफल रहे क्योंकि केएल राहुल ने 14 गेंदों पर केवल नौ रन बनाए, जिसमें एक छक्का भी शामिल था। स्टार भारतीय बल्लेबाज की एक और असफलता देखकर फैंस खुश नहीं थे।
मैच की बात करें तो भारत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 133 रन ही बना सका। जवाब में, साउथ अफ्रीका ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
राहुल की खराब प्रदर्शन के बाद 31 अक्टूबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करने लगा। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रिकेट खेलते नजर आए। जिसे देखने के बाद फैंस को वह काफी मजेदार लगा और उन्होंने केएल राहुल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस ने योगी आदित्यनाथ को चल रहे विश्व कप में आगामी मैचों के लिए केएल राहुल की जगह मिल में शामिल करने की मांग उठाने लगे।
योगी आदित्यनाथ की बल्लेबाजी देखकर फैंस ने केएल राहुल को किया ट्रोल:
KL Rahul Replacement for this World Cup@myogiadityanath pic.twitter.com/bpL8Kopx2w
— itcellwala (@sumitrawat9978) October 31, 2022
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जी का ये फोटो देखना चाहिए और अंदर आती गेंद पर कैसे निगाह रखी जाती है और फिर उसे कैसे खेला जाता है, सीखना चाहिए।@myogiadityanath @klrahul pic.twitter.com/KiSkj0w9GN
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariIND) October 31, 2022
Uttar pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Inaugurated Sardar Patel National Divyang T20 Cup by playing opening shot here at Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium in Lucknow on Monday .
#YogiAdityanath#UttarPradesh#Lucknow pic.twitter.com/8rmrH6kF9d— Sumit Kumar (@skphotography68) October 31, 2022
Uttar pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Inaugurated Sardar Patel National Divyang T20 Cup by playing opening shot here at Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium in Lucknow on Monday .#YogiAdityanath pic.twitter.com/pxEQE2kTx0
— Sumit Kumar (@skphotography68) October 31, 2022
हा घोटाळा एकूण १२ हजार कोटींचा असावा असा कयास आहे.
CAG च्या चौकशीतून सत्य बाहेर येईलच.
या ऐतिहासिक निर्णयाबद्दल शिंदे फडणवीस सरकारचे मनःपूर्वक अभिनंदन 🙏💐 pic.twitter.com/nvpJmRvAFR— Atul Bhatkhalkar (@BhatkhalkarA) October 31, 2022
KL Rahul ki jagah CM saheb ko jana chahiye rohit ke sath open karne..
Shandar drive
— ASHISH PATHAK (@AshishPathak120) October 31, 2022
राजनीति की पिच पर चौके-छक्के लगाने में माहिर @myogiadityanath खेल के मैदान पर भी ग़ज़ब की बल्लेबाज़ी करते हैं। दिव्यांग खिलाड़ियों के क्रिकेट मैच के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की स्ट्रेट ड्राइव। pic.twitter.com/9O6KBvFtEf
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) October 31, 2022
शानदार Straight ड्राइव
— Shashi Kant 💙 (@Noida_Wala) October 31, 2022