ये हैं इंडियन टी-20 लीग इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज

सबसे कम गेंदों में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया।

author-image
Justin Joseph
New Update
KL Rahul. (Photo Source: IPL/BCCI)

KL Rahul. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग दुनिया के लोकप्रिय टी-20 लीगों में से एक है। इसमें कुछ ओवरों में पूरा खेल बदल जाता है। फिर बल्लेबाज भी रन गति बढ़ाने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे कुछ तेजतर्रार पारियों के बारे में बात करेंगे। जानिए इंडियन टी-20 लीग इतिहास में किस बल्लेबाज ने सबसे तेज अर्धशतक बनाया है।

केएल राहुल के नाम सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

Advertisment

सबसे कम गेंदों में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के नाम है। उन्होंने इंडियन टी-20 लीग 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया। राहुल ने इस पारी में 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 51 रन बनाए और पंजाब ने 18.5 ओवर में 167 रनों का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की।

इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युसूफ पठान और सुनील नरायन के नाम था। 2014 संस्करण में यूसुफ पठान ने 15 गेंदों में 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 22 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली, जिससे 14.2 ओवर में 161 रनों का पीछा करते हुए कोलकाता ने मुकाबला जीत लिया।

2017 के संस्करण में कोलकाता जीत के लिए 159 रनों का पीछा कर रही थी। क्रिस लिन और सुनील नरायन बैंगलोर के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने केवल 6 ओवर में 100 रन की साझेदारी की। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नरायन ने केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उस समय का संयुक्त रुप से सबसे तेज था। कोलकाता ने 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच को 6 विकेट से जीत लिया।

9 खिलाड़ियों ने बनाए 17 गेंद पर 50 रन

Advertisment

वहीं 2014 के क्वालीफायर में सुरेश रैना ने पंजाब के खिलाफ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया। हालांकि 87 रन के निजी स्कोर पर रैना आउट हो गए, जब चेन्नई फाइनल में जगह बनाने के लिए 227 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन टीम 207 रन ही बना सकी।

2022 की मेगा नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई के ईशान किशन ने भी अबू धाबी में हैदराबाद के खिलाफ पिछले संस्करण में सिर्फ 16 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक बनाया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और ईशान ने 32 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और चार छक्के शामिल थे।

इसके अलावा 9 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सबसे तेज अर्धशतक बनाने की लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं और सभी ने 17 गेंदों में 50 रन बनाए। इनमें क्रिस गेल, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, कायरन पोलार्ड, एडम गिलक्रिस्ट, निकोलस पूरन, क्रिस मॉरिस और सुनील नारायन शामिल हैं।

यहां देखिए सबसे तेज अर्धशतक

Advertisment
खिलाड़ीरनफिफ्टी के लिए गेंदखिलाफसाल
केएल राहुल5114दिल्ली2018
यूसुफ पठान7215हैदराबाद2014
सुनील नारायन5415बैंगलोर2017
सुरेश रैना8716पंजाब2014
ईशान किशन8416हैदराबाद2021
क्रिस गेल175*17पुणे2013
हार्दिक पांड्या9117कोलकाता2019
कायरन पोलार्ड8717चेन्नई2021
एडम गिलक्रिस्ट8517दिल्ली2009
क्रिस मॉरिस8217गुजरात2016
निकोलस पूरन7717हैदराबाद2020
T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News Chris Morris Hardik Pandya KL Rahul Chris Gayle