20-20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरू होने से पहले एक मजेदार वाकया सामने आया था, जब पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने एक बिस्किट ब्रांड को फिर से लॉन्च किया और कहा कि यह पहली बार 2011 में भारत में लॉन्च हुआ था और उस समय भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने लोगों से यहां तक कहा कि वे वही कार्य करें, जो उन्होंने 2011 में किया था।
20-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। इस बीच भारतीय टीम के दोनों वर्ल्ड कप अभियान से जुड़ा एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। इसमें 2011 वर्ल्ड कप के सफल अभियान के साथ कई समानताएं हैं। इस आर्टिकल में देखिए वो समानताएं क्या हैं।
1. बदले वाली जीत के साथ अभियान की शुरुआत

भारत ने 2011 वर्ल्ड कप के पहले मैच में बांग्लादेश को 87 रनों से हराकर 2007 सीजन में हार का बदला लिया था। इसी तरह 20-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर पिछले साल यूएई में हुए 20-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लिया।