/sky247-hindi/media/post_banners/zjVeTD8BwtQIEw30IQg4.jpg)
20-20 वर्ल्ड कप 2022 के 35वें मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है, जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने तीन मैचों में दो-दो मैच जीते हैं और आज जीतने वाली टीम ग्रुप 2 के अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।
इस बीच भारत के लिए आज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। वह टूर्नामेंट में पिछली तीन पारियों में नाकाम रहे थे और केवल 22 रन ही बना पाए थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़कर केएल राहुल ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने 32 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।
कोच और कप्तान ने जताया भरोसा
राहुल ने चोट से उबरने के बाद जिम्बाब्वे सीरीज के लिए वापसी की। इसके बाद वह एशिया कप 2022 में भी खेले, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ केवल अर्धशतक बनाया था। इस वर्ल्ड कप में भी उन्होंने शुरुआत के तीन मैचों में अच्छा स्कोर नहीं किया। इसके बावजूद कोच और कप्तान ने उन पर भरोसा जताया।
इस बीच बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले केएल राहुल का विराट कोहली के साथ एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कोहली उन्हें खेल के टिप्स देते नजर आए। बहरहाल केएल राहुल की बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी ने उनके फॉर्म वापसी के संकेत दिए हैं।
भारत ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया है। राहुल के अर्धशतक के अलावा विराट कोहली ने एक बार फिर अच्छी पारी खेली। उन्होंने टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्धशतक जमाया। विराट ने 44 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए।
यहां देखिए सोशल मीडिया पर आईं प्रतिक्रियाएं-
Virat kohli really enjoying kl rahul 's batting from other end 😂😂❤️ pic.twitter.com/sT8CH0YrTY
— Akshat (@AkshatOM10) November 2, 2022
Some time you just need proper guidance and backing 🤌
— RÅJU..👑🦁 (@Rubidilaika) November 2, 2022
Well played @klrahul ♥️#KLRahul𓃵#ViratKohli𓃵#T20WorldCup2022pic.twitter.com/IMW0KxuPFG
The performance The reason
— 👑V͙i͙r͙a͙t͙i͙a͙n͙♟ (@ayush_viratian) November 2, 2022
you know you don't
Well played kl rahul👏#KLRahul𓃵#ViratKohli𓃵#INDvsBAN#T20WorldCup2022pic.twitter.com/gCrWCGaMxR
Yesterday Virat kohli had a chat with KL rahul and today his form is back
— M. (@IconicKohIi) November 2, 2022
A true leader @imVkohli 🐐 pic.twitter.com/eoKUN0KSoM
KLassy is permanent
— KLRAHUL TRENDS™ (@KLRahulTrends_) November 2, 2022
Well deserved fifty 👑
fifty from 31 balls#KLRahul#KLRahul𓃵@klrahulpic.twitter.com/qbvGX2xWHk
Fifty by KL Rahul in 31 balls - a brilliant show put on by KL. Under pressure of delivering, he played a tremendous knock. pic.twitter.com/ClJYRbUn3Y
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2022
'Kohli ka tips kaam aya' KL Rahul #T20WorldCup2022#T20worldcup22
— Snehasis Mukherjee (@snehasi86570371) November 2, 2022
The 𝙉𝙤. 𝟏 𝙍𝙖𝙝𝙪𝙡's in the world 😎#KLRahul | #HappyBirthdayShahRukhKhanpic.twitter.com/DNCJWOVkS0
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) November 2, 2022