Advertisment

राहुल त्रिपाठी-वेंकटेश अय्यर के धमाकेदार पारी ने केकेआर को पहुंचाया पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर, 7 विकेट से मुंबई को हराया

आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 74 रन बनाये।

author-image
Justin Joseph
New Update
Image Credit- IPL/BCCI

Image Credit- IPL/BCCI

आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर की विस्फोटक पारी के आगे मुंबई का कोई गेंदबाज टिक नहीं पाया। इससे पहले मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाये। जवाब में खेलने उतरी केकेआर की टीम ने 15.1 ओवर में 159 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ केकेआर पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

Advertisment

मुंबई की तेज शुरुआत

मुंबई की ओर से पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक उतरे। दोनों ने पावरप्ले में तेजी से रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने 6 ओवर में ही मुंबई का स्कोर 56 रन पर पहुंचा दिया। रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई। हालांकि, 78 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा की पारी का अंत हो गया। उन्हें सुनील नारायण ने आउट किया। रोहित ने चार चौकों की मदद से 33 रन बनाये। रोहित के आउट होते ही मुंबई की रन गति धीमी होने लगी। 86 रन के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा।

केकेआर के गेंदबाजों ने वापसी की

Advertisment

इसके बाद ईशान किशान और डी कॉक ने पारी को संभाला, लेकिन 106 रन के स्कोर पर डी कॉक आउट हो गये। डी कॉक ने 55 रन की पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े। मुंबई की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने वापसी की और मुंबई इंडियंस को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाये। केकेआर की ओर से फर्ग्युसन और कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।

कोलकाता की तूफानी शुरुआत

वहीं 156 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने तूफानी शुरुआत की। हालांकि 40 रन के स्कोर पर केकेआर का पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा। शुभमन गिल के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। केकेआर ने 5वें ओवर में 50 रन पूर कर लिये। केकेआर ने पावरप्ले का अच्छा फायदा उठाया और एक विकेट खोकर 63 रन बनाया। इसके बाद केकेआर के दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम का स्कोर 128 रन तक पहुंचाया। केकेआर को दूसरा झटका वेंकटेश अय्यर के रूप में लगा। वेंकटेश ने 30 गेंदों पर 53 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

Advertisment

राहुल त्रिपाठी की धुंआधार पारी

इसके बाद केकेआर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और मुकाबले को एक तरफा कर दिया। केकेआर ने 15.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले राहुल त्रिपाठी ने केकेआर के लिए धुंआधार पारी खेली। उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 8 चौकों और 3 छक्के की मदद से 74 रन की नाबाद पारी खेली।

 

Cricket News General News World T20 Jasprit Bumrah INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Ishan Kishan Mumbai Venkatesh Iyer Kolkata T20-2021