Advertisment

क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुरी शर्मा ने अपने पहले बच्चे का किया स्वागत, जानें क्या रखा नाम?

क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुरी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। क्रुणाल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने बच्चे का नाम 'कवीर' रखा है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुरी शर्मा ने अपने पहले बच्चे का किया स्वागत, जानें क्या रखा नाम?

भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुरी ने रविवार, 24 जुलाई को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। क्रुणाल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने बच्चे का नाम 'कवीर' रखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की है। उनकी पत्नी ने भी अपने इस तस्वीर को रीपोस्ट किया है।

क्रुणाल और पंखुरी ने 27 दिसंबर, 2017 को शादी रचाई थी। क्रुणाल के गेम की बात करें तो अपने छोटे भाई हार्दिक पांड्या की तरह उनका फॉर्म इतना अच्छा नहीं रहा है वह भारतीय टीम के अंदर और बाहर होते रहे हैं। इंडियन टी-20 लीग के बाद वह इस साल भारतीय टीम के प्रबंधन की योजनाओं में भी नहीं हैं। क्रुणाल को साउथ अफ्रीका, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया था। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच टी-20 मैचों की सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं।

क्रुणाल का करियर 

क्रुणाल पंड्या नवंबर 2018 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में सफल नहीं हुए हैं। वह साल 2016 से इंडियन टी-20 लीग में लगातार भाग ले रहे हैं। पांड्या साल 2017, 2019 और 2020 के इंडियन टी-20 लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इन तीनों साल में मुंबई चैंपियन रही थी।

इंडियन टी-20 लीग 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने पांड्या बंधुओं से नाता तोड़ लिया था। क्रुणाल पंड्या को लीग में डेब्यू कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल किया गया था। क्रुणाल ने साल 2022 के 15 वें सीजन में 14 मैचों में 126.21 की स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए थे और 6.97 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए थे। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम के लिए यह टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, हालांकि वह एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा नॉक आउट हो गए थे।

क्रुणाल 19 टी-20 और 5 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान वनडे में उनके नाम 130 रन और 2 विकेट तथा टी-20 में 124 रन और 15 विकेट दर्ज हैं। ऑलराउंडर खिलाड़ी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच पिछले साल खेला था।

India General News T20-2022 India Domestic Cricket Krunal Pandya