सदस्यता लें
  • Cricket
  • IND vs ENG
  • IPL
  • PSL
  • WPL
  • WWE
  • Web-stories
  • Dream11 Predictions
  • English
  • Bangla
ad_close_btn
  • Cricket
  • India vs England 2024
  • IPL
  • Women's Premier League 2024
  • WWE
  • Pakistan Super League 2024
  • eSports
  • Kabaddi
  • Web-stories
  • South Africa vs India 2023

Powered by :

आपने न्यूज़लेटर की सफलतापूर्वक सदस्यता ले ली है.
Cricket

भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने अजीबोगरीब पोस्ट किए

भारतीय टीम से बाहर चल रहे क्रुणाल पांड्या के लिए उस समय मुश्किलें खड़ी हो गईं, जबकि किसी हैकर ने उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया।

author-image
Justin Joseph
27 Jan 2022 09:22 IST

Follow Us

New Update
Krunal Pandya ( Image Credit: Twitter)

Krunal Pandya ( Image Credit: Twitter)

भारतीय टीम से बाहर चल रहे क्रुणाल पांड्या के लिए उस समय मुश्किलें खड़ी हो गईं, जबकि किसी हैकर ने उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट से कई अजीबोगरीब ट्वीट हुए। ट्वीट में कहा गया कि यह अकाउंट बिटक्वाइन के लिए बेचा जा रहा है। कुछ घंटों तक अकाउंट पर हैकर का नियंत्रण था, लेकिन बाद में पांड्या का अकाउंट रिकवर कर लिया गया।

Advertisment

Krunal Pandya account hacked #Twitterhacked #Twitter pic.twitter.com/2QgGuMFKRw

— TUSHAR™ 🇮🇳 (@Cricaddict07) January 27, 2022

 

मुंबई फ्रेंचाइजी ने पांड्या को किया रिलीज

इस बीच कुणाल पांड्या इंडियन टी-20 लीग के मेगा ऑक्शन के लिए तैयार हैं। वह पिछले सीजन तक मुंबई का हिस्सा थे, लेकिन 2022 संस्करण से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। वहीं उनके साथ रिलीज हुए भाई हार्दिक पांड्या को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने साइन कर लिया है और उन्हें कप्तान बनाया है। क्रुणाल पांड्या को भी अच्छी डील की उम्मीद होगी।

क्रुणाल पांड्या लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए उनके भारतीय टीम में चुने जाने की उम्मीद थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनको कोई तवज्जो नहीं दी। क्रुणाल को आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा टीम के लिए खेलते हुए देखा गया था। उन्होंने भारत के लिए 5 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं।

Advertisment

बैंगलोर में आयोजित होगा मेगा ऑक्शन

इस बीच इंडियन टी-20 लीग की मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में आयोजित होने वाली है। इस मेगा ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से अधिकतम 217 खिलाड़ी ( 70 विदेशी खिलाड़ियों सहित) को टीमों में जगह मिलेगी।

इंडियन टी-20 लीग का आगामी संस्करण मार्च अंत में शुरू होने की संभावना है। इस साल टूर्नामेंट में 10 टीमें खेलेंगी, जिसमें पूर्व के आठ टीमों के साथ दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद शामिल हैं। वहीं इस सीजन में कई प्रमुख खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि उन्होंने मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इनमें क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, मिचल स्टार्क के साथ कई खिलाड़ी शामिल हैं।

Krunal Pandya Cricket News General News India
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
logo

यह भी पढ़ें
Read the Next Article
Latest Stories
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Latest Stories
Latest Stories
    Powered by


    Subscribe to our Newsletter!




    Powered by
    भाषा चुने
    हिन्दी
    English
    Bangla

    इस लेख को साझा करें

    यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
    वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे

    Facebook
    Twitter
    Whatsapp

    कॉपी हो गया!