IPl 2021: दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए कुलवंत खेजरोलिया, चोटिल मनिमारन सिद्धार्थ टूर्नामेंट से बाहर

दिल्ली को अभी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतनी है और आईपीएल 2020 में पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Kulwant Khejroliya

Kulwant Khejroliya

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू हो रहा है और पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स व मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स ने घोषणा की है कि तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया बाएं हाथ के लेग स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ की जगह टीम का हिस्सा होंगे। मनिमारन सिद्धार्थ चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

कुलवंत खेजरोलिया पहले से ही हैं दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

Advertisment

दरअसल, कुलवंत खेजरोलिया पहले से ही नेट बॉलर के रूप में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं उन्होंने 15 टी20 मैचों में 23.29 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। खेजरोलिया ने आईपीएल 2018 और 2019 सीज़न में आरसीबी का भी प्रतिनिधित्व किया है, जहां उन्होंने खेले गए कुल पांच मैचों में तीन विकेट लिए हैं।

कुलवंत खेजरोलिया ने घरेलू क्रिकेट में कमाया नाम

खेजरोलिया ने 2017-18 रणजी ट्रॉफी के दौरान दिल्ली के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की। अक्टूबर 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 के क्वार्टर फाइनल के दौरान उन्होंने हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली के लिए हैट्रिक ली थी। अब यह देखा जाना बाकि है कि क्या वह आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में दिल्ली टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो पाएंगे।

अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर

आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के अब तक की सफर की बात करें तो वह आठ मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। ऋषभ पंत आईपीएल 2021 के भारतीय चरण में टीम का नेतृत्व कर रहे थे, क्योंकि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए थे। हालांकि, अय्यर दिल्ली कैंप में वापस आ गए हैं। अब यह देखना है कि क्या उन्हें कप्तानी वापस मिलेगी या पंत टीम की अगुवाई करते रहेंगे।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Delhi Kulwant Khejroliya T20-2021