in

IPl 2021: दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए कुलवंत खेजरोलिया, चोटिल मनिमारन सिद्धार्थ टूर्नामेंट से बाहर

कुलवंत खेजरोलिया पहले से ही नेट बॉलर के रूप में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं।

Kulwant Khejroliya
Kulwant Khejroliya

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू हो रहा है और पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स व मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स ने घोषणा की है कि तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया बाएं हाथ के लेग स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ की जगह टीम का हिस्सा होंगे। मनिमारन सिद्धार्थ चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

कुलवंत खेजरोलिया पहले से ही हैं दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

दरअसल, कुलवंत खेजरोलिया पहले से ही नेट बॉलर के रूप में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं उन्होंने 15 टी20 मैचों में 23.29 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। खेजरोलिया ने आईपीएल 2018 और 2019 सीज़न में आरसीबी का भी प्रतिनिधित्व किया है, जहां उन्होंने खेले गए कुल पांच मैचों में तीन विकेट लिए हैं।

कुलवंत खेजरोलिया ने घरेलू क्रिकेट में कमाया नाम

खेजरोलिया ने 2017-18 रणजी ट्रॉफी के दौरान दिल्ली के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की। अक्टूबर 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 के क्वार्टर फाइनल के दौरान उन्होंने हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली के लिए हैट्रिक ली थी। अब यह देखा जाना बाकि है कि क्या वह आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में दिल्ली टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो पाएंगे।

अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर

आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के अब तक की सफर की बात करें तो वह आठ मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। ऋषभ पंत आईपीएल 2021 के भारतीय चरण में टीम का नेतृत्व कर रहे थे, क्योंकि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए थे। हालांकि, अय्यर दिल्ली कैंप में वापस आ गए हैं। अब यह देखना है कि क्या उन्हें कप्तानी वापस मिलेगी या पंत टीम की अगुवाई करते रहेंगे।

Matthew Hayden and Shoaib Akhtar. (Photo Source: Getty Images)

मैंने मैथ्यू हेडन के व्यक्तित्व का कभी आनंद नहीं लिया: शोएब अख्तर

Virat Kohli

विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप के बाद छोड़ेंगे टी-20 की कप्तानी