'लास्ट बोलके फिर हाइप करना चालू करो', MS Dhoni के IPL 2024 में खेलने की खबर आई सामने तो फैन्स ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

खबर सामने आई है कि धोनी के अगले साल टूर्नामेंट में खेलने की संभावना है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने रिएक्शन दिए हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
MS Dhoni, IPL 2023 (Image Source: Twitter)

MS Dhoni, IPL 2023 (Image Source: Twitter)

एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल में समाप्त हुए आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया। उसने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइंटस को मात दी। इसके साथ ही चेन्नई ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। वह इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से अब तक के सबसे सफल कप्तान बन गए।

Advertisment

टूर्नामेंट के दौरान सभी उम्मीद कर रहे थे कि यह एमएस का आखिरी आईपीएल होगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। धोनी ने खुद कहा कि वह अगले आईपीएल में खेलेंगे, बशर्ते वह फिट हो। अब खबर सामने आई है कि धोनी के अगले साल टूर्नामेंट में खेलने की संभावना है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने रिएक्शन दिए हैं।

यहां देखिए फैन्स के रिएक्शन

 

इससे पहले आईपीएल फाइनल के बाद धोनी ने कहा था, 'अगर आप परिस्थितियों के हिसाब से देखें तो मेरे लिए संन्यास की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है। मेरे लिए यह कहना आसान है कि धन्यवाद कहूं और रिटायर हो जाऊं। जिस तरह से सीएसके फैन्स ने अपना प्यार दिया है, उसे देखकर एक और सीजन खेलना उनके लिए एक उपहार होगा।

आपको बता दें कि पूरे सीजन के दौरान धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे थे और आईपीएल समाप्त होते ही उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई। हाल ही में मुंबई में सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी से मुलाकात की और उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है।

उन्होंने कहा, फाइनल तक उन्होंने किसी से अपने घुटने के बारे में नहीं बताया। हालांकि सब जानते थे और आपने उन्हें दौड़ते समय संघर्ष करते देखा होगा। फिर भी उन्होंने एक बार भी शिकायत नहीं की। फाइनल के बाद धोनी ने कहा, ठीक है, मैं सर्जरी कराऊंगा। उन्होंने अपनी सर्जरी पूरी कर ली है, वह काफी खुश हैं और ठीक हो रहे हैं।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News MS Dhoni Chennai IPL