Advertisment

जहां चल रही थी जेसीबी से खुदाई, लियाम लिविंगस्टोन ने वहीं मारा छक्का, देखें वीडियो

लियाम लिविंगस्टोन ने टी-20 ब्लास्ट 2022 में डर्बीशायर के खिलाफ मैच में अपने गगनचुंबी छक्के से एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा।

author-image
Justin Joseph
New Update
Liam Livingstone (Photo Source: Twitter)

Liam Livingstone (Photo Source: Twitter)

इंग्लिश बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए इंडियन टी-20 लीग 2022 में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और 14 मैचों में 182.08 के शानदार स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए। अपना वहीं फॉर्म में लिविंगस्टोन ने टी-20 ब्लास्ट में जारी रखा है और डर्बीशायर के खिलाफ मैच में अपने गगनचुंबी छक्के से एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा।

Advertisment

डर्बीशायर के खिलाफ लगाया गगनचुंबी छक्का

बुधवार को डर्बीशायर के खिलाफ लिविंगस्टोन ने 40 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और पांच छक्के शामिल थे। अपनी पारी के दौरान लिविंगस्टोन ने एक गगनुचंबी छक्का लगाया, तो गेंद कंस्ट्रक्शन साइट पर जाकर गिरी। लिविंगस्टोन ने मार्क वाट की गेंद पर लेग साइड पर शानदार छक्का जड़ा, जिसके बाद कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों में से एक ने गेंद को खोजा और वापस लौटाया।

 

इंडियन टी-20 लीग 2022 में 117 मीटर का छक्का लगा चुके हैं लिविंगस्टोन

Advertisment

विटैलिटी ब्लास्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया, जिस पर फैन्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि लिविंगस्टोन ने अपने छक्के से लोगों का ध्यान खींचा हो। उन्होंने हाल में समाप्त हुए इंडियन टी-20 लीग 2022 में गुजरात के खिलाफ मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 रन मीटर का लंबा छक्का लगाया था, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़े छक्कों में से एक बन गया।

उनके इस शॉट के बाद पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल के साथ डगआउट में बैठे खिलाड़ी समेत विपक्षी टीम के खिलाड़ी हैरान रह गए थे। राशिद खान तो मजाकिया अंदाज में मैदान पर ही लियाम का बैट चेक करने लगे।

इस बीच लिविंगस्टोन के अलावा कीटन जेनिंग्स, डेन विलास, टिम डेविड और स्टीवन क्रॉफ्ट के शानदार बल्लेबाजी की मदद से लंकाशायर ने 219 रन का विशाल स्कोर बनाया। धमाकेदार बल्लेबाजी के अलावा लिविंगस्टोन ने चार ओवर गेंदबाजी की और एक विकेट भी हासिल किया। लंकाशायर ने यह मुकाबला 17 रनों से जीता।

Cricket News General News T20-2022 England Liam Livingstone