5 भारतीय खिलाड़ी जो क्रिकेट छोड़कर नेतागिरी में घुस गए

1. मोहम्मद अजहरूद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने राजनीति में आने के लिए कांग्रेस का दामन थामा और मुरादाबाद से चुनाव लड़ा और जोरदार तरीके से जीता।

2. कीर्ति आजाद

1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद के पिता भागवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कीर्ति भाजपा के टिकट पर दरभंगा (बिहार) संसदीय सीट से चुनाव लड़े और सांसद चुने गए।

3. नवजोत सिंह सिद्धू

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और प्रसिद्ध कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2004 के भारतीय आम चुनावों में भाजपा के साथ की थी।

4. हरभजन सिंह

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। मार्च 2022 में उन्हें आम आदमी पार्टी द्वारा इस पद के लिए नामांकित किया था।

5. गौतम गंभीर

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 2019 के भारतीय आम चुनावों से पहले मार्च 2019 में भाजपा में शामिल हो गए।

किसी को पता भी नहीं होगा की इन 5 क्रिकेटरों को मिल चुका है Arjuna Award