Advertisment

Indian T20 League : देखिए हर सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

क्रिस मॉरिस इंडियन टी-20 लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें राजस्थान ने 2021 में 16.25 करोड़ की राशि में खरीदा था।

author-image
Justin Joseph
New Update
Chris Morris Image source: (BCCI/IPL)

Chris Morris Image source: (BCCI/IPL)

यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह इंडियन टी-20 लीग में रोमांच नजर आता है, उसी तरह टूर्नामेंट के लिए नीलामी में भी रोमांच देखने को मिलता है। कई प्रशंसक चाहते हैं कि उनकी पसंदीदा टीम विशेष खिलाड़ी को खरीदे। वहीं खिलाड़ी भी उम्मीद करते हैं कि उनकी नीलामी में अधिक बोली लगे। इस प्रकार यह हमेशा से लोगों के लिए चर्चा का विषय रहा है।

Advertisment

हालांकि नीलामी में कई खिलाड़ी बिना बिके ही रह जाते हैं और यह हर सीजन के दौरान देखने को मिलता है। वहीं हर सीजन में हम यह भी देखते हैं कि कुछ खिलाड़ी मोटी रकम भी हासिल करते हैं। चूंकि आगामी संस्करण के लिए नीलामी 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में आयोजित है। इसलिए आइए आज उन खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं, जो अब तक लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं।

टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण के दौरान तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे मंहगे खिलाड़ी थे। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें साल 2008 में 9.5 करोड़ में खरीदा था। तब से वह फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं और उनके नेतृत्व में टीम ने चार बार खिताब भी जीता है।

क्रिस मॉरिस रहे हैं अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

Advertisment

2009 संस्करण के लिए केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ सबसे महंगे रहे। बैंगलोर ने पीटरसन को 9.8 करोड़ में खरीदा, जबकि फ्लिंटॉफ को चेन्नई ने 9.8 करोड़ में खरीदा। इसके बाद लीग के तीसरे संस्करण के लिए पोलार्ड और शेन बॉन्ड सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। 2011 में इंडियन टी20 लीग के इतिहास में मेगा ऑक्शन के दौरान गौतम गंभीर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कोलकात ने उन्हें 14.9 करोड़ रुपये में खरीदा। गंभीर के नेतृ्त्व में कोलकाता ने दो खिताब जीते।

इसके बाद ऑलराउंडरों का युग शुरू हुआ। 2012 में रवींद्र जडेजा सबसे महंगे खरीदे गए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल 2013 में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। अगले दो संस्करणों में युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी थे। 2014 में 14 करोड़ रुपये और 2015 में 16 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा गया। 2016 में शेन वॉटसन को 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

अगले दो सीजन के लिए बेन स्टोक्स की सबसे महंगे खिलाडी रहे। पुणे ने साल 2017 में 14.5 करोड़ में खरीदा, जबकि राजस्थान ने 2018 में उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि 2019 के संस्करण में दो भारतीय गेंदबाजों को सबसे अधिक कीमत मिलीं। उनमें जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती थे, जिनकी कीमत 8.5 करोड़ रुपये थी।

Advertisment

पैट कमिंस को 2020 में सबसे अधिक राशि मिली। कोलकाता ने 15.5 करोड़ में उनको खरीदा। वहीं 2021 संस्करण में क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें 16.25 करोड़ की राशि में खरीदा गया। इस तरह वह इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए।

सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची-

साल खिलाड़ी और टीम  प्राइस (रुपये में)
2008 एमएस धोनी (चेन्नई) 9.5 करोड़
2009 केविन पीटरसन (बैंगलोर), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (चेन्नई) 9.8 करोड़
2010 शेन बॉन्ड (कोलकाता), कायरन पोलार्ड (मुंबई) 4.8 करोड़
2011 गौतम गंभीर (कोलकाता) 14.9 करोड़
2012 रवींद्र जडेजा (चेन्नई) 12.8 करोड़
2013 ग्लेन मैक्सवेल (मुंबई) 6.3 करोड़
2014 युवराज सिंह (बैंगलोर) 14 करोड़
2015 युवराज सिंह (दिल्ली) 16 करोड़
2016 शेन वॉटसन (बैंगलोर) 9.5 करोड़
2017 बेन स्टोक्स (पुणे) 14.5 करोड़
2018 बेन स्टोक्स (राजस्थान) 12.5 करोड़
2019 जयदेव उनादकट (राजस्थान), वरुण चक्रवर्ती (पंजाब) 8.4 करोड़
2020 पैट कमिंस (कोलकाता) 15.5 करोड़
2021 क्रिस मॉरिस (राजस्थान) 16.25 करोड़

Cricket News India General News T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Chris Morris