/sky247-hindi/media/post_banners/rg1k0VvNq5MUbOaEATVq.jpg)
इस बार इस टूर्नामेंट में केवल आठ मैच खेले जाएंगे। बता दें कि सभी मैच एक ही स्थान पर खेले जाएंगे।
आइए देखें LLC मास्टर्स का शेड्यूल
LLC Masters (मास्टर्स ) शेड्यूल 2023 सीजन 2 | ||||||||||
तारीख | मैच | समय (IST) | स्थान | |||||||
10 मार्च | इंडिया महाराजा vs एशिया लायंस | रात 8 बजे | दोहा, कतर | |||||||
11 मार्च | इंडिया महाराजा vs वर्ल्ड जायंट्स | रात 8 बजे | दोहा, कतर पार्ल | |||||||
13 मार्च | वर्ल्ड जायंट्स vs एशिया लायंस | रात 8 बजे | दोहा, कतर | |||||||
14 मार्च | इंडिया महाराजा vs एशिया लायंस | रात 8 बजे | दोहा, कतर | |||||||
15 मार्च | वर्ल्ड जायंट्स vs इंडिया महाराजा | रात 8 बजे | दोहा, कतर | |||||||
16 मार्च | वर्ल्ड जायंट्स vs एशिया लायंस | रात 8 बजे | दोहा, कतर | |||||||
18 मार्च | दूसरा स्थान vs तीसरा स्थान | रात 8 बजे | दोहा, कतर | |||||||
20 मार्च | पहला स्थान vs एलिमिनेटर की विजेता टीम | रात 8 बजे | दोहा, कतर |
यह क्रिकेटर एलएलसी मास्टर्स (LLC Masters) में आएंगे नजर
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और इंग्लिश स्पिनर मोंटी पनेसर ने पुष्टि की है कि वे लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर के तीसरे संस्करण में खेलेंगे। उनके साथ ही दिलहारा फर्नांडो, असगर अफगान, इरफान पठान, गौतम गंभीर, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, ब्रेट ली, शेन वॉटसन और लेंडल सिमंस ने भी लीग के तीसरे संस्करण में खेलने की दिलचस्पी दिखाई है।
दूसरे सीजन से अलग होगा LLC मास्टर्स
बता दें कि, लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends league cricket) का दूसरा सीजन पहले सीजन से काफी ज्यादा पसंद किया गया। इस सीजन को भारत में खेला गया था और इसमें 85 दिग्गज खिलाड़ी के साथ 4 फ्रेंचाइजी की स्वामित्व वाली टीमें थीं। अब जो टूर्नामेंट होने वाला है वह पहले सीजन की तरह है। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर शामिल होंगे।