मैच-56 प्रिव्यू, सोमवार को मुंबई और कोलकाता के बीच टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडियन टी-20 लीग 2022 के 56वें ​​मैच में सोमवार को पुणे के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में मुंबई का सामना कोलकाता से होगा।

author-image
Justin Joseph
New Update
(Photo Source: IPL/BCCI)

(Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग 2022 के 56वें ​​मैच में सोमवार को पुणे के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में मुंबई का सामना कोलकाता से होगा। दोनों टीम अंकतालिका में निचले स्थान पर है। मुंबई अपने 10 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल कर सकी है और अंकतालिका में सबसे आखिरी पायदान पर है। वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन लगातार दो जीत के बाद इस मैच में उतरेंगे। रोहित शर्मा एंड कंपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी।

Advertisment

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अपने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 177 रन बनाए थे।सलामी बल्लेबाजों ने आखिरकार उन्हें अच्छी शुरुआत दी और यह मुंबई के लिए पॉजिटिव चीज है। इसके अलावा टिम डेविड ने भी मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। कायरन पोलार्ड फॉर्म से जूझ रहे हैं और मुंबई उन्हें अगले मैच से बाहर रख सकती है।

दूसरी तरफ कोलकाता के शीर्ष चार में जगह बनाने की संभावना खतरे में है। श्रेयस अय्यर एंड कंपनी 11 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल करने में सफल रही है। इस समय वह अंकतालिका में 8 वें नंबर पर है। कोलकाता इस समय काफी संघर्षपूर्ण स्थिति में है।

अपने पिछले मैच में कोलकाता को लखनऊ के हाथों 75 रनों से भारी हार का सामना करना पड़ा था। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम सिर्फ 101 रन पर सिमट गई। इसलिए श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, एरोन फिंच आदि को प्रभावशाली प्रदर्शन करने की जरूरत है।

Advertisment

पिच रिपोर्ट-

यह मैच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी मुंबई में खेला जाएगा। पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी नहीं है, क्योंकि यह थोड़ी धीमी है। स्पिनर्स को सतह से मदद मिलेगी। इसलिए 160 से 180 के बीच स्कोर अच्छा होना चाहिए। टॉस जीतकर दोनों टीम के कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।

मैच जानकारी-

Advertisment
  • मुंबई बनाम कोलकाता, मैच-56
  • स्थान- डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई
  • तारीख- 9 मई, 2022
  • समय- शाम 7:30 बजे
  • प्रसारण- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

मुंबई- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरेडिथ।

कोलकाता- एरोन फिंच, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल, सुनील नरायन, टिम साउथी, हर्षित राणा और उमेश यादव।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Mumbai Kolkata Shreyas Iyer Rohit Sharma