Indian T20 League 2022: मैच 2 & 3 प्रिव्यू, सुपर संडे को भिड़ेगी मुंबई और दिल्ली, तो पंजाब का सामना बैंगलोर से

इंडियन टी-20 लीग 2022 में 27 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच मुंबई और दिल्ली के बीच, जबकि दूसरा पंजाब और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

author-image
Justin Joseph
New Update
Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)

Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग 2022 संस्करण में रविवार 27 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली और पांच बार की चैंपियन मुंबई के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच पंजाब और बैंगलोर के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों मुकाबलों को लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।

Advertisment

मैच-2 प्रिव्यू

मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजर रहे हैं। वह पिछले महीने चोटिल हो गए थे। दूसरी ओर दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया कथित तौर पर कूल्हे और पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। वह कुछ मैचों में नहीं खेल सकते हैं। वहीं मुस्तफिजुर रहमान और लुंगी एन्गिडी भी दिल्ली के शुरुआती मैच से बाहर हो सकते हैं। डेविड वॉर्नर भी 5 अप्रैल के बाद ही मैदान में उतरेंगे।

  • दिल्ली बनाम मुंबई, मैच-2 इंडियन टी-20 लीग 2022
  • स्थान- ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
  • तारीख व समय- 27 मार्च, दोपहर 3:30 बजे
  • प्रसारण- टेलीविजन के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप।
Advertisment

संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली- पृथ्वी शॉ, टिम सेफर्ट, केएस भरत, रिषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, सरफराज खान/मनदीप सिंह, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव/ललित यादव, कमलेश नागरकोटी और चेतन सकारिया

मुंबई- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कायरन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, और टाइमल मिल्स।

Advertisment

मैच-3 प्रिव्यू

पंजाब और बैंगलोर का मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब का नेतृत्व मयंक अग्रवाल करेंगे, तो वहीं बैंगलोर की कमान फाफ डु प्लेसिस संभालेंगे। पंजाब की टीम में कुछ महत्वपूर्ण बल्लेबाज जैसे शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन है। वहीं गेंदबाजों में टीम के लिए अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और ओडियन स्मिथ हैं।

दूसरी तरफ विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद बैंगलोर डु प्लेसिस के नेतृत्व में इस साल खेलेगी। टीम के पास विराट कोहली, डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे शानदार खिलाड़ी है। जबकि गेंदबाजों में वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे।

मैच जानकारी-

  • पंजाब बनाम बैंगलोर, मैच-3 इंडियन टी-20 लीग 2022
  • स्थान- डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई
  • तारीख व समय- 27 मार्च, शाम 7:30 बजे
  • प्रसारण- टेलीविजन के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप।

संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब- मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, ऋषि धवन / बेनी हॉवेल, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर और संदीप शर्मा

बैंगलोर-फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपोल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली / फिन एलन, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा / सिद्धार्थ कौल और मोहम्मद सिराज।

Punjab INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News T20-2022 Mumbai Delhi Chennai