in

मयंक अग्रवाल ने पंजाब टीम को लगाया था 12 करोड़ का चुना, अब फ्रेंचाईजी ने लिया बड़ा बदला

इंडियन टी-20 लीग 2023 सीजन के लिए मयंक अग्रवाल की जगह पंजाब फ्रेंचाईजी ने शिखर धवन को अपना नया कप्तान बनाया है।

मयंक अग्रवाल पंजाब
Mayank Agarwal ( Image Credit: Twitter)

इंडियन टी-20 लीग 2023 में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन इंडियन टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स मीडिया में पहले से चर्चा में बनी हुई है। मुख्य कोच अनिल कुंबले को पद से हटाने के बाद बातें सामने आ रही थी कि टीम मयंक अग्रवाल को टीम के कप्तान के रूप में बाहर करना चाह रही है।

बुधवार (2 नवंबर) को बोर्ड बैठक के बाद पंजाब किंग्स ने इंडियन टी-20 लीग 2023 सीजन के लिए मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को अपना नया कप्तान बनाया है। शिखर धवन, जो हाल के एकदिवसीय मैचों में भी भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, उन्हें किंग्स के नए मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने बैठक के दौरान अपना समर्थन दिया है।

शिखर धवन ने साबित की है अपनी काबिलियत

फरवरी 2022 में इंडियन टी-20 लीग मेगा-नीलामी से पहले किंग्स द्वारा मयंक और अर्शदीप सिंह एकमात्र रिटेन किए गए खिलाड़ी थे। मयंक को 2022 सीजन की शुरुआत से पहले टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, जिन्होंने स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का स्थान लिया था। अनिल कुंबले के मुख्य कोच के रूप में पंजाब किंग्स ने मेगा-नीलामी में धवन को जीतने के लिए 8.25 करोड़ रुपये की बड़ी राशि का भुगतान किया था।

धवन हाल के इंडियन टी-20 लीग टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2020 सीजन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए 618 रन बनाए और अपने डेब्यू सीजन में पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों में सर्वाधिक 460 रन बनाए थे। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री सहित प्रशंसक और क्रिकेट विशेषज्ञ सीजन के समापन के बाद मयंक को कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे थे और कई लोग हाल की अटकलों में धवन को उनकी जगह लेने के लिए कह रहे थे।

देखें टीम की आधिकारिक पोस्ट

मयंक अग्रवाल को रिलीज करेगी पंजाब फ्रेंचाईजी?

पंजाब किंग्स ने कगिसो रबाडा, लियम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ियों को अपने खेमे में लाया है।  लेकिन टीम मयंक के नेतृत्व में काफी संघर्ष करती रही। वह अपण्णी इस नई भूमिका में प्रदर्शन करने में भी विफल रहे। मयंक ने 12 पारियों में 122.50 की खराब स्ट्राइक रेट से केवल 196 रन बनाए, जिसमें बस एक अर्धशतक शामिल था।

मयंक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में भी फॉर्म के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं और मौजूदा भारतीय टीम सेटअप में भी अपनी जगह खो चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब फ्रेंचाईजी आगामी इंडियन टी-20 लीग 2023 मिनी-ऑक्शन से पहले अपने पूर्व कप्तान को रिटेन करने का फैसला करती है या नहीं। खबर है की पंजाब फ्रेंचाईजी मयंक को रिलीज कर सकती है। फ्रेंचाईजी ने मयंक को 2022 के सीजन के लिए 12 करोड़ में रिटेन किया था। लेकिन मयंक का खराब प्रदर्शन देखकर मानों उन्होंने टीम को चुना लगाया हो।

VIDEO : केएल राहुल के इस जबरदस्त थ्रो पर पूरी बांग्लादेश टीम को है अफसोस

भारत ने बारिश के बावजूद मैच करवाने के लिए दिए थे पैसे

‘सब पैसे का खेल है बाबू भईया’ अरे ये क्या! भारत ने बारिश के बावजूद मैच कराने के लिए दिए थे पैसे…?