MI vs CSK : चेन्नई के नौसिखिया गेंदबाज से आउट हुए रोहित शर्मा तो भड़के फैन्स, कहा "कब खत्म होंगे तुम्हारे चूति*पे"

MI vs CSK: आईपीएल 2023 के जिस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतेजार था वह आखिरकार खत्म हो गया है। रोहित शर्मा ने एक बार फिर....

author-image
Manoj Kumar
New Update
मुंबई रोहित शर्मा MI vs CSK

MI vs CSK: आईपीएल 2023 के जिस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतेजार था वह आखिरकार खत्म हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस IPL 2023 के मुकाबले में पहली बार मुंबई के होम ग्राउंड में आमने सामने है और मुकाबले को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में रख रखा है।

Advertisment

मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में RCB से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं, एमएस धोनी की चेन्नई भी अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स से हर गई थी। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की थी तो वहीं, मुंबई के लिए यह लीग का दूसरा मुकाबला है जिसमें वह अपने होम ग्राउंड पर जीत हासिल करना चाहेंगे।

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई के धुरंधरों को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पारी की शुरुआत इशान किशन और रोहित शर्मा ने की। दोनों शुरुआत में काफी आक्रामक नजर आए और ऐसा लगा कि MI अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई को बड़ा लक्ष्य देगी।

MI vs CSK:  रोहित शर्मा ने फिर कटाई नाक

Advertisment

हालांकि, दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हुई और कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के के मदद से 21 रन बनाकर चुपके से मैदान से डगआउट की तरफ खिंसक गए। टीम को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद फैंस को यह लगा कि शायद सूर्यकुमार यादव अपने होम ग्राउंड में खराब फॉर्म से बाहर आएंगे और टीम के लिए बड़ी पारी खेलेंगे।

लेकिन फैंस की उम्मीदों पर पारी फेरना सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के लिए अब आम बात हो गई है। सूर्यकुमार ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए  मात्र 3 रन जोड़े, जिसमें उन्होंने 2 गेंदों में 1 रन बनाए। मिचेल सैंटनर की गेंद पर वह स्वीप शॉट खेलने गए और गेंद उनके ग्लव्स से छूकर सीधा धोनी के हाथों में गई।

रोहित शर्मा के आउट होने पर फैंस काअ गुस्सा सांतवें आसमान पर है और उन्हें सब जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

Advertisment

आइए देखें फैंस का रिएक्शन

 

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Mumbai Rohit Sharma Chennai