/sky247-hindi/media/post_banners/hz0k0auP8WL1Xc0yQNyN.jpg)
IPL 2023, MI vs CSK : आईपीएल 2023 का 12 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को फैंस #Elclasico नाम दे रहे हैं क्योंकि यह 5 बार की चैंपियंस मुंबई और 4 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई के बीच खेला जा रहा है।
चेन्नई ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले रोहित शर्मा की MI को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मुंबई ने 20 ओवर में 157 रन बनाए और चेन्नई के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा।
MI vs CSK : अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के बल्ले से कांप उठी मुंबई इंडियंस
हालांकि लक्ष्य का पीछा करने चेन्नई की तरफ से हमेशा की तरह डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ आए। हालांकि, मुंबई ने पहले ओवर के चौथी गेंद पर कॉनवे को पवेलियन भेज दिया। डेवोन 4 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए। उसके बाद रुतुराज का साथ देने अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए। फैंस को लगा की अजिंक्य रहाणे टेस्ट जैसी पारी खेलेंगे और रुतुराज को जमकर चौके छक्के लगाने देंगे, लेकिन उन्होंने सबको चौंका दिया।
एक घायल शेर की तरह वापसी करटे हुए रहाणे ने 19 गेंदों में सबसे पहले अर्धशतक जड़ा और रुतराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 82 रनों की साझेदारी की। फैंस देखकर यह हैरान हो गए कि रुतुराज जिन्होंने चेन्नई के लिए पिछले 2 मैचों में कमाल की पारी खेली वह दूसरी ओर से खड़े होकर बस रहाणे को बल्लेबाजी करते देख रहे हैं।
रहाणे ने अपनी इस पारी में 27 गेंदों में 61 रन बनाए जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके जड़े। उन्होंने इस पारी में 225.93 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हालांकि कुछ फैंस उन्हें इस शानदार पारी के बाद भी गलत शब्द कहकर बुला रहे हैं। कुछ फैंस कह रहे हैं कि वह महाराष्ट्र के जन्में हैं और मुंबई के रणजी टीम के कप्तान हैं तो फिर भी वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस तरह से कैसे बल्लेबाजी कर सकते हैं। कुछ ने तो हद्द पार कर दी और उन्हें गद्दार करार दिया।
आइए देखें Ajinkya Rahane की पारी पर फैंस के रिएक्शन
#AjinkyaRahane#rahane
— Cricket Updates (@Cricket23002283) April 8, 2023
Maharashtra born...
Mumbai Ranji team captain...
Now f****ing Mumbai Indians....
Le Mumbains to him - Gaddar😂😂😂
Ajinkya Rahane Killed Mumbai Indians 🔥🏏#AjinkyaRahane#ChennaiSuperKings#MIvsCSKpic.twitter.com/WcRcIcZRS2
— Prabhakar (@itz_Prabhaa) April 8, 2023
Today Scenario 😂😂😂@ajinkyarahane88 Take A Bow🙌🙌🙌#WhistlePodu#AjinkyaRahane#CSKvsMI#Yellove#MSDhoni𓃵pic.twitter.com/3wcUg9EcZ8
— Saravanan (@SaranDVK2207) April 8, 2023
#AjinkyaRahane today #CSKvsMI#AskStar#IPL2023pic.twitter.com/R9W5ttOrUx
— Manish Gaur (@_immanishgaur) April 8, 2023
Less pay more perks ft. Ben Stokes and Ajinkya Rahane #AjinkyaRahane#MIvsCSKpic.twitter.com/GM29VSV5Fz
— X_ (@theX_guy) April 8, 2023
#CSKvsMI#MIvsCSK#AjinkyaRahane#IPL23 Fastest 50,
— g0v!ñD $#@®mA (@rishu_1809) April 8, 2023
MI : Rahane to Out of Form hai, kya karega
Ajinkya Rahane : pic.twitter.com/Rw2UvkLnaA
😂😂#AjinkyaRahane#MIvsCSK#CSKvsMI#CSK#ChennaiSuperKingspic.twitter.com/hrXrCb1FyJ
— PrathamXD (@Pratham_XD) April 8, 2023
Why so much hate for Rahane🙂#CSKvsMI#AjinkyaRahane
— Kibbs #Ꝉҽօ❤💛 (@kohlified_boy) April 8, 2023
Form is temporary, class is permanent. Fastest 50 of the #IPL2023 What a blistering inning. #AjinkyaRahane#CSKvMIpic.twitter.com/dBjoCTOaI6
— Gulshan Nanda (@gulshan_nandar) April 8, 2023