in

“PAYTM पर 1 करोड़ प्राप्त हुए” हार्दिक पांडया-आकाश अंबानी की गले लगाते तस्वीर पर आई MEMES की बाढ़

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी को गले लगाते देखा गया।

MI vs GT

MI vs GT : डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आज वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे आईपीएल 2023 के मैच में पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के शतक के चलते मुंबई ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की पारी बेहद ही खराब रही। टीम के विकेट शुरुआत  से लेकर अंत तक गिरते रहे। हालांकि राशिद खान ने टीम के लिए 79 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन वह जीत दिलाने में नाकाम रहे और गुजरात को 27 रनों से मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 

हालांकि, इस बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी को गले लगाते देखा गया। बता दें कि, पांड्या 2015 से 2021 तक मुंबई फ्रेंचाईजी का हिस्सा थे। लेकिन गुजरात ने साल 2022 में उन्हें खरीद लिया था और उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी थी। पांडया ने भी मिली जिम्मेदारी को अच्छे से पूरा किया और  गुजरात को उनके पहले ही सीजन में ट्रॉफी दिलाई।

लेकिन अब गुजरात की हार के बाद यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसपर जमकर MEMES बना रहे हैं।

MI vs GT : आइए देखें फैंस के मजेदार MEMES और रिएक्शन

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक

मैच की बात करें तो सीजन के 57वें मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने पहले विकेट के लिए 6.1 ओवर में 61 रन जोड़े। रोहित 18 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाकर 29 रन बनाकर आउट हुए। जबकि बाद में कुछ गेंदों पर, किशन ने भी 20 गेंदों में चार चौकों की मदद से 31 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया।

उसके बाद, सूर्यकुमार यादव ने पारी की कमान संभाली और अपना पहला आईपीएल शतक जड़ दिया। सूर्यकुमार ने विष्णु विनोद के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। विनोद 20 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाकर 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार ने पारी को आगे बढ़ाया और 49 गेंदों में 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर नाबाद रहे।

सूर्यकुमार पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर ट्रिपल फिगर तक पहुंचे। उनकी पारी ने MI को 210 रनों के पार जाने में मदद की। गुजरात के लिए राशिद खान ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके। जबकि मोहित शर्मा ने 1 विकेट अपनी झोली में डाला।

MI vs GT

MI vs GT: “तुला मानला रे भाऊ” सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी पर ट्विटर पर आई कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

MI VS GT

“थोड़ा सा पैसा खर्च करते तो राशिद भी…” मुंबई इंडियंस ने 27 रनों से जीता मुकाबला तो फैंस का आया रिएक्शन