/sky247-hindi/media/post_banners/Q0kSY5BMwddlUZtzbPuU.jpg)
(PHOTO SOURCE : TWITTER)
आईपीएल (IPL) 2023 का 22वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर KKR को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में ही जगदीसन के रूप में पहला झटका लगा।
इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज और वेंकटेश अय्यर ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। गुरबाज छठे ओवर की तीसरी गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा। वह कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 5 रन ही बना सके।
9वें ओवर की पहली गेंद पर ऋतिक शौकीन ने अपनी स्पिन की जाल में नीतीश राणा को फंसाया और पवेलियन का रास्ता दिखाया। राणा जब आउट होकर जाने लगे तो इस दौरान ऋतिक और राणा आपस में भिड़ गए। राणा ने बल्ला भी उठा लिया था, लेकिन खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया।
दोनों के इस तरह मैदान में भिड़ने और गाली-गलौच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। फैन्स भी इस पर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
Nitish Rana fighting with Hrithik Shokeen. Garma Garmi In Ipl Match KKRvsMI .
— Asif Ali (@AsifAli80990444) April 16, 2023
Koi out hohaye to ismain gussa kya hona#nitishrana#IPL23#kkrvsmi#BLACKPINKatCoachella#amici22#AtiqueAhmed#MaskedSinger#BreakingNews#GrandNational2023pic.twitter.com/snaMxOUd0q
Nitish Rana has clearly said 'teri M***🤬 c**🤬 dunga main" to Hrithik Shokeen!
— ₹ (@cricket_banana) April 16, 2023
#MIvKKRpic.twitter.com/SdHWIS0WcO
अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू
दूसरी तरफ अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया है। उन्होंने रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप दिया। बता दें कि अर्जुन पिछले तीन साल से मुंबई से जुड़े हुए हैं। 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख में खरीदा था, लेकिन तब से ही अर्जुन अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार आज वो दिन आ गया, जब उन्हें खेलने का मौका मिला।
हाल ही में मुंबई के कोच मार्क बाउचर ने भी कहा कि पिछले छः महीने से अर्जुन का प्रदर्शन गेंद के साथ कमाल का था। अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू सीजन में गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।