Advertisment

माइकल क्लार्क ने टिम पेन मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर साधा निशाना

माइकल क्लार्क ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश है, जिसके पास सही रिकॉर्ड हो तो उसे कप्तान के विकल्प नहीं मिलेंगे।

author-image
Justin Joseph
New Update
Michael Clarke

Michael Clarke (Image Credit: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टिम पेन मामले को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आलोचना की है। क्लार्क ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश है, जिसके पास सही रिकॉर्ड हो, तो उसे कप्तान के विकल्प नहीं मिलेंगे।

Advertisment

पेन ने कप्तानी से दिया इस्तीफा

टिम पेन ने 2017 में एक महिला सहकर्मी को भेजे गए अश्लील संदेशों के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। पू्र्व खिलाड़ियों ने उस समय इस घटना को छिपाने में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भूमिका की आलोचना की। यह मामला सार्वजनिक होने के बाद पेन ने इस्तीफा दे दिया।

माइकल क्लार्क ने कहा कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को एक आदर्श रिकॉर्ड वाला कप्तान चाहिए तो 15 साल तक तलाशना पड़ सकता है। उन्होंने कहा सीए को अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करना चाहिए। यदि आप ऐसा कप्तान चाहते हैं, जिसने कुछ भी गलत नहीं किया हो, तो ऑस्ट्रेलिया के पास कप्तान नहीं होगा।

Advertisment

पोंटिंग का दिया उदाहरण

क्लार्क ने रिकी पोंटिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज और सफल कप्तान बनने के लिए अपने करियर की मुश्किल शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मेरे समय में आप रिकी पोंटिंग का उदाहरण देखिये। अगर ऐसा होता तो वह कभी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं करते। उन्होंने दिखाया है कि कैसे समय, अनुभव, परिपक्वता, उच्चतम स्तर पर खेलना और यहां तक ​​कि कप्तानी ने उन्हे बदल दिया।

टीम पेन विवाद में अपना कार्यकाल छोड़ने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हो गये। इससे पहले स्टीव स्मिथ को 2018 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सैंडपेपर मामले में बर्खास्त कर दिया गया था। स्मिथ को क्रिकेट से 12 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया इस समय एशेज से पहले एक नए कप्तान की तलाश में है, जो 8 दिसंबर से शुरू होने वाला है। कप्तानी से अपना दो साल का प्रतिबंध पूरा कर चुके स्टिव स्मिथ और ऑलराउंडर पैट कमिंस कप्तानी के इस दौड़ में सबसे आगे है।

Test cricket Australia Cricket News General News Tim Paine