इंडियन टी-20 लीग 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, 405 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली

MINI AUCTION 2023: 15 नवंबर 2022 को इंडियन टी-20 लीग की सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी थी।

author-image
Manoj Kumar
New Update
इंडियन टी 20 लीग मिनी ऑक्शन MINI AUCTION 2023

MINI AUCTION

MINI AUCTION 2023: 15 नवंबर 2022 को इंडियन टी-20 लीग की सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी थी। इसके साथ ही, टीमों ने दूसरी टीम से ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की अपनी सूची भी साझा की थी। रिटेन और रिलीज किए गए लिस्ट को देखकर यह साफ है कि इंडियन टी-20 लीग, 2023 के लिए सभी फ्रेंचाईजी एक मजबूत टीम बनाने की पूरी तैयारी कर रही है।

Advertisment

इस बार मिनी ऑक्शन (MINI AUCTION 2023) 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें मिनी ऑक्शन के लिए कुल 991 खिलाड़ियों (714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ियों) ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन खिलाड़ियों की लिस्ट में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं।

इंडियन टी-20 लीग, 2023: प्लेयर (MINI AUCTION 2023) ऑक्शन लिस्ट की हुई घोषणा

23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित होने वाले मिनी ऑक्शन (MINI AUCTION 2023) में 405 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। शुरुआत में, 991 खिलाड़ियों की सूची में से 10 टीमों द्वारा कुल 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन फिर टीमों द्वारा 36 अतिरिक्त खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल करने का अनुरोध किया गया। जिसके बाद फाइनल लिस्ट 405 खिलाड़ियों की बनी जिन्हें इंडियन टी-20 लीग, 2023 के मिनी ऑक्शन में रखा गया है।

Advertisment

इन 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय खिलाड़ी, 132 विदेशी खिलाड़ी और 4 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो उनकी संख्या 119 हैं, वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और 4 एसोसिएट देशों से हैं।

अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं जिनमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। मिनी ऑक्शन (MINI AUCTION 2023) में 19 विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें 2 करोड़ रुपये की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, 11 खिलाड़ी 1.5 करोड़ रुपये की श्रेणी में शामिल हैं। बता दें कि, 20 क्रिकेटर 1 करोड़ रुपये की श्रेणी में हैं जिसमें भारत की तरफ से मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल भी शामिल हैं।

कब होगी मिनी ऑक्शन (MINI AUCTION 2023) की शुरुआत?

कोच्चि में आयोजित होने वाला यह मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।

Advertisment

आइए देखें सभी टीमों की लिस्ट (सभी राशि करोड़ में है)

इंडियन टी-20 लीग, 2023
फ्रेंचाईजी 

खिलाड़ियों की संख्या

विदेशी खिलाड़ियों की संख्या

कुल  खर्च किया गया पैसा (रु.)

सैलरी कैप उपलब्ध (रु।)

उपलब्ध स्लॉट

विदेशी स्लॉट

चेन्नई 18674.5520.4572
दिल्ली 20675.5519.4552
गुजरात 18575.7519.2573
कोलकाता 14587.957.05113
लखनऊ15471.6523.35104
मुंबई16574.4520.5593
पंजाब16562.832.293
बैंगलोर18686.258.7572
राजस्थान 16481.813.294
हैदराबाद 12452.7542.25134
कुल16350743.5206.58730
Gujarat Punjab INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Bangalore Mumbai Rajasthan Kolkata Delhi Hyderabad Lucknow Chennai