Advertisment

मिचेल मार्श ने ग्रेटा मैक संग रचाई शादी, फोटो शेयर कर लिखा, मेरी जिंदगी का...

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अपनी मंगेतर ग्रेटा मैक से शादी कर ली। दोनों ने दो साल पहले ही सगाई कर ली थी।

author-image
Justin Joseph
New Update
(Source: Twitter)

(Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अपनी मंगेतर ग्रेटा मैक से शादी कर ली। दोनों ने दो साल पहले ही सगाई कर ली थी। मिचेल मार्श आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं और वह बीच में ही टूर्नामेंट को छोड़कर शादी के लिए अपने देश लौट गए। हालांकि, अब वह शादी के कुछ दिन बाद दोबारा से दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

Advertisment

रविवार को कपल के फ्रेंड्स और रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। मार्श ब्लैक टक्सीडो, व्हाइट शर्ट और ब्लैक बो टाई में काफी आकर्षक लग रहे थे। दूसरी ओर ग्रेटा मैक को सफेद फूलों और मोतियों वाली पारंपरिक सफेद गाउन में देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mitch Marsh (@mitchmarsh235)

Advertisment

इससे पहले जब मिचेल मार्श शादी के लिए स्वदेश रवाना हुए तो दिल्ली कैपिटल्स के कोच जेम्स होप्स ने जानकारी दी थी कि मार्श राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ तीन मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। इनमें से राजस्थान के खिलाफ दिल्ली की टीम मैच खेल चुकी है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था।

तीन मैचों में दिल्ली को मिली तीन हार

इससे पहले मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के लिए दो मैच खेल चुके हैं। मार्श ने टाइटंस के खिलाफ अपने दूसरे मैच में गेंदबाजी की थी और 1/24 के आंकड़े के साथ अपना स्पैल समाप्त किया। हालांकि, उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

मार्श लखनऊ के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हुए और टाइटन्स के खिलाफ केवल चार रन बनाने में सफल रहे। इस सीजन खेले गए तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को हार का मुंह देखना पड़ा है। वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। अब टीम का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा।

T20-2023 Cricket News General News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Delhi Mitchell Marsh Indian Premier League