in

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगी मिताली राज, धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

मिताली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट में एक लंबा सफर तय किया है।

Mithali Raj ( Image Credit: Twitter)
Mithali Raj ( Image Credit: Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज मिताली राज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया जायेगा। मिताली राज एकमात्र ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 22 साल से क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने साल 1999 में भारत के लिए पदार्पण किया और तब से वह देश में महिला क्रिकेट के लिए मशाल बनी है। इसके साथ ही शिखर धवन को अर्जुन पुरस्कार दिया जायेगा।

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। पिछले साल यह पुरस्कार रोहित शर्मा, मनिका बत्रा, विनेश फोगट, रानी रामपाल और मरियप्पन फंगावेलु को मिला था।

मिताली राज ने एक लंबा सफर तय किया

मिताली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट में एक लंबा सफर तय किया है। मिताली राज की सफलता और इस खेल के प्रति लगाव ने भारत की लाखों लड़कियों को क्रिकेट को अपनाने और सभी बाधाओं का सामना करते हुए इसमें सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। मिताली मैदान पर अपनी उपस्थिति से टीम में एक ऊर्जा भर देती है। वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने आगे बढ़कर भारतीय महिला क्रिकेट का नेतृत्व किया है।

शिखर धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

बीसीसीआई ने इस साल जून में प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन और मिताली राज के नाम सुझाए थे। मिताली को जहां खेल रत्न से सम्मानित किया जायेगा। वहीं शिखर धवन को खेल में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।

शिखर धवन टीम इंडिया के लिए एक मजबूत कड़ी है। उन्होंने सीमित ओवर में टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ शिखर धवन ने पारी की शुरुआत करते हुए बड़ी पारी खेली है।

एक सूत्र ने न्यूज 18 के हवाले से कहा कि हमने एक विस्तृत चर्चा की और आर अश्विन, महिला टेस्ट और वनडे कप्तान के नाम को खेल रत्न के लिए भेजने का निर्णय लिया। हम अर्जुन के लिए फिर से धवन की सिफारिश कर रहे हैं, जबकि हम राहुल और बुमराह के नाम भी सुझाएंगे।

Kane Williamson

न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द करने के मामले में केन विलियमसन ने तोड़ी चुप्पी

England ODI team

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, नामीबिया ने स्कॉटलैंड को दी मात