'हैलो DRS, ये थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया', रोहित शर्मा को आउट देने के फैसले पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल!

इस सीजन में रोहित शर्मा बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे है। आईपीएल के इस सीजन के ज्यादातर मुकाबलों में रोहित का बल्ला खामोश ही नजर आया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
ROHIT SHARMA AND KAIF

ROHIT SHARMA AND KAIF

9 मई को आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। खेला गया मुकाबला प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावेदारी रखने के लिए दोनों टीमों के नजरिए से काफी अहम था।

Advertisment

मुंबई इंडियंस ने मुकाबले में बैंगलोर को 6 विकेट से शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदारी पेश की है। लेकिन बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे कप्तान रोहित शर्मा का शर्मनाक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा। हालांकि इस बार मुकाबले में रोहित खराब फॉर्म के साथ विवादित फैसले का भी शिकार हुए।

हैलो DRS, यह थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया?- मोहम्मद कैफ

इस सीजन के ज्यादातर मुकाबलों में रोहित का बल्ला खामोश ही नजर आया है। 9 मई को बैंगलोर के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में भी रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। वह 8 गेंदों पर 7 रन बनाकर श्रीलंकाई स्पिनर हसरंगा का शिकार बने। हालांकि, रोहित शर्मा के आउट का फैसला काफी हैरान करने वाला था।

दरअसल, हुआ यह था कि मुंबई की पारी के दौरान छठे ओवर में हसरंगा गेंदबाजी करने आए थे। हसरंगा की घूमती गेंदों को काउंटर करने के लिए रोहित क्रीज से बाहर आकार खेल रहे थे। उसी दौरान एक गेंद रोहित के पैड से टकराई, तो बैंगलोर के गेंदबाज ने आउट की अपील की। रोहित को क्रीज के बाहर आकार खेलने के कारण बैंगलोर टीम को अंपायर का साथ नहीं मिला। इसके बाद बैंगलोर के कप्तान ने बिना समय गंवाए DRS लेने का फैसला किया।

Advertisment

जिसमें साफ नजर आया की गेंद रोहित के बल्ले से नहीं लगी है। इस वजह से रोहित शर्मा को आउट करार दिया गया था। इस वजह से रोहित शर्मा लाचार होकर वापस लौट गए। अब इस पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कैफ ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए फोर्थ अंपायर के उस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए रोहित की क्रीज से बाहर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ' हैलो DRS, यह थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया? यह कैसे LBW हो सकता है।' बता दें कि मोहम्मद कैफ आईपीएल 2023 की कमेंट्री में व्यस्त है।

यहां देखिए मोहम्मद कैफ का वायरल ट्वीट

Advertisment
T20-2023 Cricket News Rohit Sharma INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Bangalore Indian Premier League