Advertisment

'चल भों**के कटोरा उठा और आटें की लाइन में लग' कश्मीर मुद्दे पर मोहम्मद रिजवान का भड़काऊ ट्वीट वायरल, फैंस ने दी जमकर गालियां

Kashmir Solidarity Day: कश्मीर सॉलिडेरिटी डे पर मोहम्मद रिजवान ने इस दिन को सेलिब्रेट करने के चक्कर में कुछ ऐसा बोल दिया कि...

author-image
Manoj Kumar
New Update
Mohammad Rizwan (Source: Twitter)

Mohammad Rizwan (Source: Twitter)

Kashmir Solidarity Day: कश्मीर सॉलिडेरिटी डे 5 फरवरी को पाकिस्तान और कश्मीर में लोगों द्वारा मनाया जाता है। साल 1990 में उस समय पाकिस्तान के विपक्षी नेता नवाज शरीफ ने इस दिन की स्थापना की थी। अब पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने इस दिन को सेलिब्रेट करने के चक्कर में कुछ ऐसा बोल दिया कि वह फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

इस दिन के बारे में बात करें तो, नवाज शरीफ ने भारतीय सेना के विरोध में पूरे देश में हड़ताल का आह्वान किया था। यह कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी आयोजित किया गया था। यह कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच सालों से एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा रहा है। यहां तक ​​कि अंतर्राष्ट्रीय नेता और संयुक्त राष्ट्र भी इस मुद्दे को हल करने में अब तक असमर्थ रहे हैं।

आइए देखें कश्मीर सॉलिडेरिटी डे (Kashmir Solidarity Day) पर रिजवान का यह ट्वीट

मोहम्मद रिजवान को फैंस ने जमकर दी गालियां

Kashmir Solidarity Day: ट्वीट के बारे में बात करें तो इसमें लिखा है: “मेरा दिल, दुआएं या दर्द कश्मीर या कश्मीरियों के साथ है। अल्लाह पाक आप सब के लिए बे-इंतेहा असानी करें, आमीन। #KashmirSolidarityDay”। जैसे ही उन्होंने इसे ट्वीट किया, उनका यह ट्वीट वायरल हो गया।

पाकिस्तानी फैंस ने अपने विकेटकीपर के समर्थन में काफी ट्वीट किया। लेकिन, भारतीय फैंस इस ट्वीट से खुश नहीं दिखे और उन्होंने आकर मोहम्मद रिजवान को कश्मीर के बारे में बात करने के लिए काफी ट्रोल किया और जमकर गालियां दी। 

जाहीर सी बात है कि कश्मीर दोनों देशों के लिए बहुत ही सेन्सिटिव मुद्दा है और इस बारे में बात करना दोनों देशों की हस्तियों के लिए भारी पड़ जाता है।

आइए देखें फैंस ने कैसे उन्हें लताड़ा

 

 

पाकिस्तान के लिए रिजवान के हालिया प्रदर्शन के बारे में बात करें तो, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल थे। 

मोहम्मद रिजवान वर्तमान में कोमिला विक्टोरियंस के लिए चल रही बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने में व्यस्त हैं। उन्होंने आठ पारियों में 63.20 की औसत से 316 रन बनाए हैं। रिजवान अब तक चार अर्धशतक लगा चुके हैं। बता दें कि, अब तक रिजवान ने तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान के लिए 159 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने 159 पारियों में 41.05 की औसत से 5255 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान ने अपने करियर में अब तक पांच शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।

Cricket News General News Pakistan Mohammad Rizwan PSL