Advertisment

Most popular sports star of 2023 : दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल सितारों के मामले में विराट कोहली ने इस दिग्गज फुटबॉलर को छोड़ा पीछे, यहां देखिए पूरी लिस्ट

List of Most popular sports star of 2023 on Sky247hindi

author-image
Joseph T J
New Update
Virat Kohli

virat kohli

Most popular sports star of 2023 : विराट कोहली को दुनिया भर में उनकी असाधारण बल्लेबाजी क्षमता और करिश्माई नेतृत्व के लिए जाना जाता है। भारत के इस महान बल्लेबाज ने लगातार अपनी प्रतिभा के दम पर क्रिकेट में उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका क्रिकेट के प्रति प्यार और जुनून विराट कोहली को क्रिकेट आइकन बनाता है। कोहली ने भारतीय टीम को महत्वपूर्ण कई अहम मौकों में जीत भी दिलाई है, खासकर टेस्ट मैच क्रिकेट में। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह निश्चित रूप से क्रिकेट के मैदान पर आने वाले कई सालों तक याद किए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट पर उनका प्रभाव सीमाओं से परे है। 

Advertisment

दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल सितारों में कोहली टॉप तीन में शामिल 

अपनी शानदार लिगेसी को आगे बढ़ाते हुए, कोहली अब वर्ष 2023 के लिए सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक रहे हैं। वर्ल्ड की जानी मानी एजेंसी हूपर (Hooper HQ) ने 2023 के लिए टॉप पांच खेल सितारों की एक लिस्ट जारी की हैं। नवीनतम आंकड़ों के हिसाब से जारी इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे पायदान पर काबिज है। कोहली से पहले लिस्ट में फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी मौजूद है। वहीं कोहली के बाद फुटबॉल के दिग्गज नेमार जूनियर और दिग्गज लेब्रोन जेम्स जैसे सितारे भी शामिल हैं।

गौरतलब हैं कि वर्ष 2023 कोहली के लिए असाधारण रहा है, जिसमें कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी लोकप्रियता को काफी आगे बढ़ाया है। कोहली इस साल के अंत में खेले गए वनडे विश्व कप के एक संस्करण में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया।

Advertisment

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी शीर्ष दो स्थान पर काबिज - 



क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बीच प्रतिद्वंद्विता आधुनिक फुटबॉल में सबसे दिलचस्प और स्थायी कहानियों में से एक है। एक दशक से भी अधिक समय से, इन दोनों फुटबॉल दिग्गजों ने लगातार खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा है, कई रिकॉर्ड बनाए हैं और व्यक्तिगत प्रशंसा अर्जित की है। उनकी विपरीत शैली और अनोखी खूबियों ने फैंस और विश्लेषकों के बीच इस बहस को हवा दे दी है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के खिताब का हकदार कौन है।

Most popular sports star of 2023 (Hooper HQ):

Advertisment
1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) फुटबॉलर पूर्तगाल
2. लियोनेल मेसी (Lionel Messi) फुटबॉलर अर्जेंटीना 
3. विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेटर भारत 
4. नेमार जूनियर (Neymar Jr.) फुटबॉलर ब्राजील 
5. लेब्रोन जेम्स ( LeBron James) बास्केटबॉल  अमेरिका

Virat Kohli Most popular sports star of 2023