Advertisment

"पहले 20 किलो वजन कम कर ले फिर तुझे...."- धोनी की ऐसी शर्त सुन कांप गया था ये खिलाड़ी

Check out- MS Dhoni Asked Afghanistan Player Mohammad Shahzad if he lose 20 kg then I would pick him in IPL- "पहले 20 किलो वजन कम कर ले फिर तुझे...."- धोनी की ऐसी शर्त सुन कांप गया था ये खिलाड़ी

author-image
Joseph T J
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। धोनी के नेतृत्व में पिछले सीजन फ्रेंचाइजी ने पांचवें खिताब पर कब्जा किया था। आगामी सीजन में भी सीएसके शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगी। इसी बीच एमएस धोनी को लेकर अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

Advertisment

इस अफगानिस्तानी खिलाड़ी को धोनी ने दिया था अल्टीमेटम

धोनी के नेतृत्व में कई खिलाड़ियों ने अपने खेल को संवारा है। माही का सुझाव हमेशा युवाओं के काफी काम आता है। धोनी के अंडर खेलने वाले खिलाड़ी कभी अगर गलती करते हैं तो उन्हें डांट भी पड़ती है। और खासकर माही फिटनेस को लेकर काफी सख्त है।

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने हाल ही में बताया कि धोनी ने एक बार विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद से कहा था कि अगर वह 20 किलो वजन कम कर ले तो वह उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चुन लेंगे।

यह घटना 2018 एशिया कप के दौरान की है। एशिया कप 2018 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच टाई हो गया था। उस मैच में मोहम्मद शहजाद ने 116 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 124 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 252 रन बनाए, फिर टीम इंडिया 252 रन पर आउट हो गई। शहजाद को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। इस मैच के बाद असगर अफगान और धोनी के बीच बातचीत हुई थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान असगर अफगान ने बताया, 'मैच टाई होने के बाद मेरी धोनी से लंबी बातचीत हुई। वह एक शानदार कप्तान हैं और भारतीय क्रिकेट को भगवान का उपहार है। हमने मोहम्मद शहजाद के बारे में काफी बातें की। मैंने धोनी भाई से कहा कि शहजाद आपका बहुत बड़ा फैन है, उस मौके पर धोनी ने कहा था कि शहजाद का वजन ज्यादा है और अगर वह 20 किलो वजन कम कर ले तो उनका चयन आईपीएल के लिए हो जाएगा। लेकिन जब शहजाद सीरीज के बाद अफगानिस्तान लौटे तो उनका वजन 5 किलो बढ़ गया।"

MS Dhoni CSK IPL 2024 Asghar Afgan