MS Dhoni: IPL 2024 से पहले एमएस धोनी ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान!, सोशल मीडिया पर मची खलबली

author-image
Joseph T J
New Update
MS Dhoni is ready to Roar in the IPL 2024

MS Dhoni is ready to Roar in the IPL 2024

भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। बतौर मेजबान भारत खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी लाइम-लाइट से दूर अपनी निजी जीवन में व्यस्त है। इस बीच आगामी आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने फैंस को बड़ी खुशी दी है। हाल ही में  एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बोलते हुए धोनी ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

Advertisment

 

आईपीएल 2024 को लेकर एमएस धोनी का फैसला 

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में एक लोकप्रिय शख्सियत हैं। हालांकि चार साल पहले इंटरनेशनल के क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भले ही वह भारत के लिए नहीं खेल रहे हों। मगर धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 को फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीताने में कामयाब रहे।

Advertisment

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी बेंगलुरु में कार्यक्रम में भाग लेते हुए आईपीएल 2024 में अपनी उपलब्धता को लेकर अहम अपडेट दिया है। धोनी से कार्यक्रम में मौजूद एक फैन ने सवाल किया कि  "जैसा कि आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं"।

इसी बीच एमएस धोनी ने एक सेकंड में उन्हें रोकते हुए कहा कि सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर्ड हूं। आईपीएल से नहीं। धोनी के इस जवाब से कार्यक्रम में मौजूद भीड़ खुशी से झूम उठी। इसके साथ ही फैंस को उम्मीद है कि धोनी आईपीएल 2024 में खेलते नजर आने वाले हैं। 

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 में हुई घुटने की चोट से चोटिल हुई के बाद धोनी ने घुटने की सर्जरी हुई थी। एमएस धोनी ने चोट पर बात करते हुए कहा कि “घुटना ऑपरेशन से बच गया है। फिलहाल में रिहैब से गुजर रहा हूं। हालांकि रोजमर्रा की दिनचर्या में मुझे कोई दिक्कत नहीं है.''

Advertisment

यहां देखिए वायरल वीडियो 

 

 

MS Dhoni is ready to Roar in the IPL 2024