Advertisment

Dhoni new car: एमएस धोनी ने खरीदी नई कार, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

MS Dhoni new car:वीडियो की बात करें तो एमएस धोनी ऋतुराज गायकवाड़ और केदार यादव के साथ नजर आ रहे हैं। वे रांची में देर रात ड्राइव पर निकले थे।

author-image
Manoj Kumar
New Update
एमएस धोनी Dhoni new car video

Dhoni new car video

Dhoni new car: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी फिलहाल इंडियन टी-20 लीग 2023 की तैयारियों में लगे हुए हैं। चेन्नई फ्रेंचाईजी के लिए वह जल्द एक्शन में दिखने वाले हैं क्योंकि टीम ने उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन कर लिया है। हाल ही में धोनी रांची के JSCA क्रिकेट स्टेडियम में पसीना बहाते देखें गए हैं।

Advertisment

गौरतलब है कि एमएस धोनी ने हमेशा कारों और गाड़ियों के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। अब, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान को अपनी नई KIA SUV कार के साथ देखा गया है। इस गाड़ी का नाम Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है। बता दें कि इस वीडियो में उन्हें, रांची में देर रात भारतीय क्रिकेटरों के साथ ड्राइव करते देखा गया है।

यहाँ देखें (Dhoni new car video) वीडियो

(Dhoni new car video) एमएस धोनी कर रहे हैं इन्जॉय

Advertisment

वीडियो की बात करें तो एमएस धोनी (Dhoni new car video) ऋतुराज गायकवाड़ और केदार यादव के साथ नजर आ रहे हैं। वे रांची में देर रात ड्राइव पर निकले थे। इस बीच फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनकी नई बीस्ट कार का वीडियो बनाने लगे। बता दें कि, ऋतुराज गायकवाड़ वर्तमान में उनकी कप्तानी में चेन्नई के लिए खेलते हैं। यहां तक ​​कि केदार यादव पहले भी इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। फैंस धोनी का यह अंदाज देखकर काफी खुश हुए और उन्होंने वीडियो वायरल कर दी।

कितनी है इस कार की कीमत?

Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी है। इस कार की कीमत 65-70 लाख रुपये है।

Advertisment

कार और बाइक के शौकीन हैं एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का मोटरसाइकिल कलेक्शन टॉप पर है। वह खुद अपने यामाहा आरडी 350 की रखरखाव और सफाई करते हैं, उनके पास ऐसी दो बाइक है। इसके साथ ही उनके पास Yamaha RX100 भी है। महेंद्र सिंह धोनी के पास एक Suzuki Shogun, एक Harley Davidson Fatboy, एक Yamaha Thundercat, एक BSA Goldstar, एक Norton Jubilee 250, एक Confederate Hellcat X132, और एक Kawasaki Ninja ZX-14R भी है।

वहीं, अगर आप टॉप मॉडल के गाड़ियों की बात करें वह एक लैंड रोवर डिस्कवरी, एक फ्रीलैंडर और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो के मालिक है।

धोनी खेलेंगे अपना आखिरी टूर्नामेंट

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी इंडियन टी-20 लीग 2023 के बाद रिटायर हो सकते हैं। वह भारतीय खिलाड़ियों के एक विशेष सेट के साथ काम कर सकते हैं। इसलिए ऐसी खबरें है कि वह अगले सीजन में अपनी आखिरी इंडियन टी-20 लीग खेलेंगे।

वह आगामी वर्षों में कुछ खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए टीम इंडिया में वापस कर सकते हैं। बोर्ड धोनी के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहता है। 

Cricket News India General News Chennai MS Dhoni INDIAN PREMIER LEAGUE 2023