फौजी से सीधा पुलिस बने एमएस धोनी, जानें वायरल तस्वीर का राज

एमएस धोनी लोकप्रियता इतनी है कि, जब भी विज्ञापन की बात आती है तो वह अभी भी सबसे महंगे सितारों में से एक हैं। हालाँकि उनकी एक

author-image
Manoj Kumar
New Update
एमएस धोनी MS dhoni

एमएस धोनी MS dhoni

एमएस धोनी यकीनन देश के सबसे बड़े क्रिकेट सितारों में से एक हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी, वह अभी भी उतने ही लोकप्रिय हैं जब वो खेलते समय हुआ करते थे। ऐसा फैन बेस बहुत ही कम लोगों को मिलता है। 

देश में धोनी लोकप्रियता इतनी है कि, जब भी विज्ञापन की बात आती है तो वह अभी भी सबसे महंगे सितारों में से एक हैं। हालाँकि उनकी एक झलक ही किसी भए कंपनी के काफी बड़ी होती है अगर वह बड़े मार्केट में अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करना चाहते हैं। 

धोनी कई विज्ञापनों में दिखाई देते हैं और अब वह कैमरे के सामने बेहतरीन ऐक्टिंग स्किल्स दिखाते हैं। अब उनकी ऐक्टिंग स्किल्स हमें इंडियन टी20 लीग के नए ऐड में देखने को मिलने वाली है।

वायरल हो गई एमएस धोनी की नई तस्वीर

विज्ञापन शूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस को भारत के पूर्व कप्तान का लुक काफी पसंद आ रहा है। फोटो में धोनी पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं और अपनी बंदूक निकालने के स्टाइल में मुद्रा में हैं।

इस तस्वीर में धोनी के साथ और भी पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने उन्हें घेर रखा है। जाहीर सी बात है कि धोनी के इस नए अंदाज को देखकर फैंस पागल हो गए हैं। बता दें कि यह इंडियन टी20 लीग के ऐड फिल्म की शूटिंग है। 

आइए देखें एमएस धोनी की वायरल तस्वीर और फैंस का रिएक्शन

Image

धोनी बना रहे हैं एक फिल्म

पूर्व कप्तान ने ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ नाम से एक फिल्म निर्माण कंपनी शुरू कर दी है। कंपनी पहले ही रोअर ऑफ द लायन, ब्लेज़ टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। अब, धोनी एंटरटेनमेंट अपनी पहली तमिल फिल्म बना रही है। धोनी बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं और उनकी पहली फिल्म का टाइटल ‘लेट्स गेट मैरिड है’।

यह स्टार्स आएंगे फिल्म में नजर

फिल्म की मुख्य भूमिका में सुपरस्टार एक्टर हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक रमेश थामिलामानी हैं। एम एस धोनी की पहली फिल्म का पोस्टर सामने आते ही फैंस काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसे धोनी की पत्नी साक्षी ने लिखा है।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News MS Dhoni Chennai