Advertisment

हार्दिक पांडया के साथ गंदी बात करते दिखे एमएस धोनी, फैन्स बोले 'अपने तरह लफंगा बना रहा है'

MS Dhoni dance: पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के दो साल बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS Dhoni dance एमएस धोनी

MS Dhoni dance: पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के दो साल बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कमी नहीं हुई है। 41 वर्षीय इस महान खिलाड़ी ने दो साल पहले 16 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गज और युवा खिलाड़ी भी उनके फैन हैं।

Advertisment

क्रिकेटरों के बीच धोनी के फैंस की इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शामिल हैं। हार्दिक की बात करें तो उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी सफलता का श्रेय ज्यादातर समय एमएस धोनी को दिया है। 29 वर्षीय यह स्टार ऑल राउंडर हमेशा मैदान से बाहर धोनी के साथ कुछ समय बिताना पसंद करते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी और हार्दिक साथ में डांस कर रहे हैं। यह सब उनके कॉमन फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में हुआ। धोनी के डांस (MS Dhoni dance) का ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ाइल रहा है। इस दौरान पार्टी में स्टार बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह भी पहुंचे और उन्होंने अपने मशहूर गाने 'काला चश्मा' पर परफॉर्म भी किया।

हालाँकि भारतीय प्रशंसक कुछ अलग ही सोचते हैं, उन्होंने हार्दिक पांड्या से एमएस धोनी (MS Dhoni dance) जैसे सज्जन व्यक्ति को पार्टी करने और डांस करने जैसी चीजों में शामिल करने के लिए सवाल उठाए हैं।
Advertisment

यहाँ देखें वीडियो (MS Dhoni dance)

वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में ढोनों हार्दिक के साथ गंदी बात गाने पर डांस (MS Dhoni dance) करते नजर आए। धोनी का यह अंदाज शायद ही कभी किसी ने देखा होगा क्योंकि धोनी लाइम्लाइट में आने से हमेशा कतराते हैं। इसके साथ ही दोनों ने बादशाह के साथ काला चश्मा पर भी कमर हिलाए, लेकिन फैंस हार्दिक को ट्रोल करने लगे।

आइए देखें फैंस का रिएक्शन

कब लेंगे धोनी संन्यास (When MS DHONI Will Retire?)

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी इंडियन टी-20 लीग 2023 के बाद संन्यास ले लेंगे। खबर है की इसके बाद वह भारतीय टीम से जुड़ेंगे और टीम के बेहतरी के लिए काम करेंगे। इसका साफ मतलब यह है की अब फैंस धोनी को खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। दरअसल, वह इंडियन टीम में टी-20 फॉर्मेट के कोच कर रूप में काम कर सकते हैं। बोर्ड उनके अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है ताकि 2024 20-20 वर्ल्ड कप में टीम ट्रॉफी जीत पाए।

इसलिए, बोर्ड प्रमुख टूर्नामेंटों में निडर रवैया लाने के लिए उन्हें टी-20 सेटअप में कुछ खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए कह सकता है। हालाँकि, अगले सीजन से पहले, चेन्नई के फैंस के लिए यह चौंकाने वाली खबर होगी। उनकी कप्तानी में वे अब तक चार खिताब जीतने में सफल रहे हैं। हालांकि, वह साल 2021 20-20 विश्व कप के अंतिम संस्करण में मेंटर के रूप में भारतीय टीम के साथ थे। लेकिन भारत उस वर्ल्ड कप से बहुत पहले ही बाहर हो गया था।

Cricket News India General News Hardik Pandya Chennai MS Dhoni INDIAN PREMIER LEAGUE 2023