Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने 2023 सीजन शुरू होने से पहले ही चेन्नई के फैंस को दी खुशखबरी

चेन्नई के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने यह साफ कर दिया है कि वह इंडियन टी-20 लीग के अगले सीजन में खेलेंगे।

author-image
Justin Joseph
New Update
MS Dhoni ( Image Credit: Twitter)

MS Dhoni ( Image Credit: Twitter)

इंडियन टी-20 लीग 2022 के शुरू होने से पहले रवींद्र जडेजा को चेन्नई का कप्तान बनाया गया, जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे कि शायद एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन होगा। हालांकि, बीच में रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी फिर से कप्तान बनें। अब 2023 सीजन शुरू होने से पहले अपनी उपस्थिती पर धोनी ने चेन्नई के फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इंडियन टी-20 लीग का अगले सीजन खेलेंगे। उनके इस बयान के बाद चेन्नई और धोनी के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं कि वे फिर से धोनी को खेलते हुए देख पाएंगे।

Advertisment

चेन्नई के लिए यह सीजन एक बुरे सपने जैसा रहा है। रवींद्र जडेजा की कप्तानी में टूर्नामेंट में येलो आर्मी की शुरुआत बेहद खराब रही और उसे लगातार छह मुकाबलों में हार मिली। इसके बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी फिर से कप्तान बनाए गए। उनके नेतृत्व में टीम ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और एक समय तक चेन्नई के प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं बन गई थी।

अगले सीजन में खेलेंगे एमएस धोनी

इस सीजन धोनी के कप्तानी में टीम ने चार मैच जीते और तीन हारे हैं। फिलहाल वह अंकतालिका में 9वें स्थान पर है। हालांकि, टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है। वहीं एमएस धोनी ने इस सीजन में अब तक 13 मैचों में 34.33 की औसत से 206 रन बनाए हैं और पूरे सीजन में उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा रहा है।

टूर्नामेंट की शुरुआत में उनकी बल्लेबाजी और उम्र को देखते हुए विशेषज्ञों को ये उम्मीद थी कि धोनी इस सीजन के बाद चेन्नई के लिए नहीं खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एमएस धोनी ने आज राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान ये स्पष्ट कर दिया है कि वह अगले सीजन में हिस्सा लेंगे।

धोनी ने टॉस के दौरान इंडियन टी-20 लीग में अगले साल अपनी उपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि निश्चित रूप से वह खेलेंगे, क्योंकि चेन्नई को धन्यवाद नहीं कहना अनुचित होगा। चेन्नई के प्रशंसकों को लिए ऐसा करना अच्छा नहीं होगा।

Cricket News General News T20-2022 Chennai MS Dhoni INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Rajasthan