झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं एमएस धोनी, खतरें में सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी...?

एमएस धोनी राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। भाजपा से जुड़कर अगले साल होने वाले मुख्यमंत्री चुनाव के लिए झारखंड के वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन..

author-image
Manoj Kumar
New Update
भाजपा एमएस धोनी (ms dhoni) हेमंत सोरेन (hemant soren)

एमएस धोनी (ms dhoni) हेमंत सोरेन (hemant soren)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता एमएस धोनी (ms dhoni) को फील्ड पर हर फैंस देखना चाहते हैं। 20-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद सभी फैंस ने धोनी को बहुत याद किया है। टीम के लिए धोनी ने वो किया है जो शायद ही कपिल देव को छोड़कर किसी और कप्तान ने किया होगा। धोनी ने युवा टीम के साथ 20-20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन जीता था। और पूरे विश्व में एक बेहतरीन कप्तान के तौर पर अपना लोहा मनवाया था।

Advertisment

धोनी ने इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 ट्रॉफी जीतने वाले वह भारत के एकमात्र कप्तान हैं। लेकिन आपको बता दें कि धोनी यही तक नहीं रुके उन्होंने घरेलू स्तर में भी झंडे गाड़े हैं। धोनी के नेतृत्व में, उनकी टीम चेन्नई ने चार बार इंडियन 20-20 लीग का खिताब जीता है। एमएस धोनी अगले इंडियन टी-20 लीग तक 42 साल के हो जाएंगे और इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। उन्होंने सीएसके को 13 में से 11 सीजन में प्लेऑफ़ में पहुँचाया है जो एक कमाल का रिकार्ड है।

अब ऐसी खबरें आ रही हैं की धोनी का अगले साल इंडियन टी-20 लीग आखिरी टूर्नामेंट होगा और वह क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। ऐसे में सब यह सोच रहे की संन्यास के बाद धोनी फील्ड पर किस टीम के मेंटर या कोच बनेंगे। लेकिन अफवाहें हैं की संन्यास के बाद धोनी भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर लेंगे।

एमएस धोनी को लेकर क्या उड़ रही अफवाह

Advertisment

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह से एमएस धोनी चेन्नई में मुलाकात की और वह झारखंड सीएम हेमंत सोरेन (hemant soren) के लिए मुसीबत बनने वाले हैं। वायरल हो रही इस फोटो में दोनों को हाथ मिलाते देखा जा रहा है। लेकिन बता दने कि, धोनी और शाह दोनो इंडिया सीमेंट्स की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर पहुंचे थे। यह इंडियन क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की कंपनी है। श्रीनिवासन इंडियन 20-20 लीग की फ्रेंचाइजी चेन्नई के मालिक भी हैं।

इस तस्वीर को देखकर फैंस यह अनुमान लगाने लगे की धोनी अब राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। कुछ का तो यह मानना है की धोनी भाजपा से जुड़कर अगले साल होने वाले मुख्यमंत्री चुनाव के लिए झारखंड के वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन (hemant soren) को चुनौती देंगे। हालांकि यह सभी अटकलें हैं क्योंकि, धोनी राजनीति में कम ध्यान देते हैं। वह बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री कर चुके हैं और राजनीति में आने का उनका कोई प्लान नहीं है।

General News India Cricket News T20 World Cup MS Dhoni Chennai