Advertisment

MS Dhoni दुनिया के बेस्ट फिनिशर हैं, क्रिकेट की किताब का आखिरी चैप्टर धोनी के लिए ही लिखा जाएगा- आकाश चोपड़ा

आईपीएल शुरू होने से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने धोनी (MS Dhoni) के तारीफे के पूल बांधना शुरू कर दिए हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी से बेहतर फिनिशर उन्हें क्रिकेट में कोई नजर नहीं आते हैं। 

author-image
Joseph T J
New Update
CSK

MS Dhoni

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होगा। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच खेला जाएगा। इस सीजन चेन्नई को छठे बार खिताब जीतने की उम्मीद होगी। आईपीएल शुरू होने से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने धोनी (MS Dhoni) के तारीफे के पूल बांधना शुरू कर दिए हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी से बेहतर फिनिशर उन्हें क्रिकेट में कोई नजर नहीं आते हैं। 

Advertisment

आकाश चोपड़ा ने धोनी की तुलना माइकल बेवन से की 

आकाश चोपड़ा ने धोनी की तुलना महान फिनिशर माइकल बेवन से की। जो अपने जमाने में काफी आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिडिल ऑर्डर में आकर गेंदबाजों की छक्के छुड़ा देते थे। 

घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत करने के बाद, धोनी ने 2004 में चट्टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। लगभग तीन वर्षों में, उन्होंने राष्ट्रीय टीम को टी20 विश्व कप में जीत दिलाई और इसके तुरंत बाद, उन्होंने फिनिशर का खिताब अर्जित किया। करियर के शुरुआती दौर में उनकी तुलना बेवन से काफी की जाती थी, लेकिन चोपड़ा ने दावा किया कि धोनी की खेल के प्रति जागरूकता बेवन जितनी ही थी।

Advertisment

क्रिकेट का आखिरी चैप्टर धोनी पर लिखा जाएगा

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "जब भी क्रिकेट पर कोई किताब लिखी जाएगी, तो अंतिम अध्याय उन पर लिखा जाएगा और हो सकता है कि वह इसे खुद भी लिखें क्योंकि क्रिकेट के इतिहास में उनसे बेहतर फिनिशर कोई नहीं हुआ है।"

“2008 के आसपास, एमएस धोनी एक सीमित ओवरों के क्रिकेटर के रूप में विकसित होने लगे, जो मैच खत्म फिनिश करने लगे थे। मैच फिनिश करने के इस गुण से उनकी तुलना माइकल बेवन से होने लगी। माइकल बेवन सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक थे। बहुत कम लोगों ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है। माइकल बेवन की विशेषता सिंगल्स और डबल्स भागना था। धोनी के पास सिंगल्स और डबल्स दौड़ने के अलावा चौका और छक्के मारने की खूबी थी और अंत तक नाबाद रहने की कला भी। धोनी की गेम को लेकर जगरुकता बेवन जितनी ही अच्छी थी। 

MS Dhoni