MS Dhoni New Look: महेंद्र सिंह धोनी क्यों बढ़ा रहे हैं बाल, सामने आई बड़ी वजह!

इस बीच धोनी का नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें धोनी अपनी नई हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं।

author-image
Manoj Kumar
एडिट
New Update
ms dhoni's new look

ms dhoni's new look

MS Dhoni New Look:  भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शूमार एमएस धोनी ने टीम इंडिया को कई अहम खिताब जीताने में बड़ा योगदान दिया है। तीन साल से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद, भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अभी भी दुनिया भर में बहुत बड़े फैंस हैं।

Advertisment

42 वर्षीय धोनी नें अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी कौशल से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। हालांकि अब धोनी केवल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आते हैं। वर्तमान में, विकेटकीपर बल्लेबाज अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने खाली समय का आनंद ले रहा है।

फिलहाल क्रिकेट में सक्रिय नहीं रहने वाले धोनी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नहीं हैं। लेकिन आए दिनों धोनी के  कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।  इस बीच धोनी का नए लुक (MS Dhoni New Look) की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें धोनी अपनी नई हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि धोनी अपने पुराने लंबे हेयरस्टाइल को वापस दिख सकते है।

MS Dhoni New Look: नए लुक में एमएस धोनी की तस्वीर हुई वायरल

एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले 2007 में खेला गया टी-20 आई वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसके बाद 2011 में भारतीय टीम ने 28 सालों बाद वनडे वर्ल्ड कप जीतकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि 2007 में धोनी की चर्चा बल्लेबाजी और कप्तानी के साथ उनकी लंबे बालों वाली हेयर स्टाइल के चलते खूब होती थी। उस समय के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने धोनी के लंबे बालों की तारीफ करते हुए, धोनी को और लंबे बाल करने की सलाह दी थी।

Advertisment

इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें धोनी लंबे बालों(MS Dhoni New Look) में नजर आ रहे हैं। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के साथ धोनी की वायरल इस तस्वीर पर फैंस के कई मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ फैंस का मानना हैं कि धोनी आईपीएल 2024 में अपनी 2007 वाली हेयरस्टाइल में नजर आएंगे।

MS Dhoni is back in his vintage looks for IPL 2024 MS Dhoni is back in his vintage looks for IPL 2024

यहां देखिए वायरल तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन

Advertisment

publive-imagepublive-imagepublive-imagepublive-imagepublive-image

T20-2023 Cricket News India MS Dhoni